Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काशीडीह निवासी असमुलु और साकची निवासी दशरथ शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना के कारणों और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात आबिद हुसैन अपने घर के सामने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद स्कूटी सवार युवक ने आबिद पर गोली चला दी। घटना के दौरान करीब चार राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। इनमें दो राउंड हवाई फायरिंग और दो गोलियां आबिद को लगने की जानकारी है।

    फायरिंग में घायल आबिद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए।

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दशरथ शुक्ला द्वारा हथियार उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस इस जानकारी की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है।

    पुलिस हथियार की बरामदगी के साथ ही फायरिंग में दोनों आरोपियों की वास्तविक भूमिका का पता लगाने में जुटी है। घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार हथियार उपलब्ध कराने का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि
    Next Article दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक

    Related Posts

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    October 2, 2026

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    October 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप

    मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.