Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कीनन स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट आज से, आठ टीमों के बीच खिताब के लिए होगा घमासान
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कीनन स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट आज से, आठ टीमों के बीच खिताब के लिए होगा घमासान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कीनन स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट आज से, आठ टीमों के बीच खिताब के लिए होगा घमासान

    जमशेदपुर | प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्ववाधान में सोमवार से कीनन स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी तक होगी। प्रतियोगिता में आठ टीमें में हिस्सा ले रही है. प्रतियोगिता के पहले दिन सुबह नौ बजे से स्वर्ण रेखा और हुडको के बीच मुकाबला होगा . दूसरा मैच दोपहर 12:30 बजे दलमा एकादश और खरकाई एकादश की टीम आमने-सामने होगी. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है . ग्रुप ए में स्वर्ण रेखा, डिमना, हुडको, जुबली को शामिल किया गया है। ग्रुप बी में दलमा, काली माटी, खरकाई और दोमुहानी की टीमें शामिल है । मैच की तैयारी पूरी कर ली गई है । मैच सफेद गेंद से खेला जाएगा जबकि सभी टीमों के खिलाड़ी रंगीन पोशाक में मैदान पर उतरेंगे। इस प्रतियोगिता में चार प्रदर्शनी मैच भी खेले जाएंगे । प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आयोजन समिति की एक बैठक रविवार को कीनन स्टेडियम में हुई । जिसमें टूर्नामेंट से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गई और अब तक की तैयारी पर संतोष प्रकट किया गया। सभी टीमों के खिलाड़ियों को के बीच रंगीन पोशाकों का वितरण कर दिया गया है। मैच में निष्पक्ष अंपायरों की व्यवस्था की गई है ।

     

    उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी , टाटा स्टील यूएसआईएल के एमडी रितुराज सिन्हा, कारपोरेट कम्युनिकेशन के चीफ सर्वेश कुमार और हेड राजेश राजन, समाजसेवी शेखर डे के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेटर सौरभ तिवारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ साथ शहर से प्रकाशित सभी समाचार पत्रों के संपादकों के साथ साथ अन्य समाचार संस्था के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है। पहले मैच के समापन के मौके पर पूर्व राज्यपाल सह पूर्व सीएम रघुवर दास मौजूद रहेंगे।

    आठ टीमों के बीच खिताब के लिए होगा घमासान कीनन स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट आज से
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ का जिम्मेदार कौन?
    Next Article ‘इस तरह के झटके पहले कभी नहीं महसूस किए’: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के बाद घबराए लोगों ने कहा

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.