Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक
    Uncategorized

    बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक

    मानगो के समग्र विकास के लिए पार्षदों के साथ बनाई रणनीति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मानगो नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने वर्तमान पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मानगो के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं में सुधार और वार्ड स्तर की समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    मेयर सुधा गुप्ता ने सभी पार्षदों से उनके-अपने वार्ड की प्रमुख समस्याओं, विकास की आवश्यकताओं और जनता से प्राप्त सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में हर वार्ड की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई जाएगी।

    बैठक में सड़क एवं नाली निर्माण, जलापूर्ति, जलजमाव और ड्रेनेज व्यवस्था, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास, कचरा प्रबंधन तथा नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

    मेयर ने कहा कि नगर निगम के विकास के लिए सभी पार्षदों के बीच बेहतर समन्वय और टीम भावना जरूरी है। “हमारा उद्देश्य किसी एक वार्ड का नहीं, बल्कि पूरे मानगो का समान और संतुलित विकास करना है। हर वार्ड की समस्या महत्वपूर्ण है और उसका समाधान हमारी प्राथमिकता है।”

    उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को गति देने पर भी जोर दिया। मेयर ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा जनता के पैसे का सही उपयोग हो, यह नगर निगम की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

    बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और विकास योजनाओं से संबंधित सुझाव रखे। पार्षदों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था, जलनिकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने पर सहमति जताई।

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि आगामी बोर्ड बैठक केवल औपचारिक बैठक नहीं होगी, बल्कि मानगो के विकास की स्पष्ट दिशा और कार्ययोजना तय करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

    उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे दलगत एवं व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर “विकसित मानगो, स्वच्छ मानगो और बेहतर मानगो” के संकल्प के साथ मिलकर कार्य करें।

    मेयर ने कहा “पार्षद जनता और नगर निगम के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। हम सभी मिलकर काम करेंगे तो मानगो की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकते हैं।”

    बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*आरबीआई ने इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग व मुद्रा प्रणाली पर दिया प्रशिक्षण*
    Next Article आजादी के 80 साल बाद गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा में बनेगी पक्की सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    Related Posts

    Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    October 2, 2026

    Stake Casino Online: Quick Sessions and the Art of the Instant Spin

    October 2, 2026

    Strategy unlocks potential winnings with casinozonderstortingbonus.nl and informed choices

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप

    मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.