Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *आरबीआई ने इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग व मुद्रा प्रणाली पर दिया प्रशिक्षण*
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    *आरबीआई ने इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग व मुद्रा प्रणाली पर दिया प्रशिक्षण*

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल

     

    भारतीय रिजर्व बैंक, पटना की ओर से इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग और भारतीय मुद्रा प्रणाली पर केंद्रित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त को चांडिल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरबीआई पटना के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने किया। मौके पर आरबीआई के उप महाप्रबंधक संजीव कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रिया प्रकाश, सरायकेला-खरसावां के एलडीएम वरुण कुमार चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

     

    क्षेत्रीय निदेशक ने स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण वित्तीय समावेशन की आधारशिला बताते हुए महिलाओं को बैंकिंग, बचत और डिजिटल माध्यमों के जरिए आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते महत्व के साथ साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। प्रतिभागियों को ओटीपी, पिन और बैंकिंग पासवर्ड साझा नहीं करने तथा बैंक के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल और संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी गई।

     

    प्रशिक्षण के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस और यूपीआई सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणालियों की जानकारी दी गई। व्यापारियों को भुगतान, धनराशि हस्तांतरण और उपयोगिता बिलों के भुगतान में यूपीआई के सुरक्षित उपयोग के उदाहरण भी बताए गए। अधिकारियों ने साइबर धोखाधड़ी के तरीकों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए आरबीआई रिटेल डायरेक्ट योजना के बारे में भी बताया।

     

    कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय से मिलीं एमएलसी डॉ. भारती मेहता
    Next Article बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक

    Related Posts

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    October 2, 2026

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    October 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप

    मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.