Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजादी के 80 साल बाद गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा में बनेगी पक्की सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आजादी के 80 साल बाद गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा में बनेगी पक्की सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। आजादी के करीब 80 साल बाद गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों को पक्की सड़क की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गंभीरकोचा से जोजोगोड़ा तक 3.30 किलोमीटर सड़क का निर्माण करीब 3.20 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पोटका विधायक संजीव सरदार ने सड़क निर्माण का शिलान्यास किया।

    लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों को इस सड़क के निर्माण से बड़ी राहत मिलेगी। कच्चे रास्ते के कारण चार पहिया वाहनों, एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के आवागमन में काफी परेशानी होती थी। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। सड़क बनने से ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी।

    क्षेत्र के वन क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण सड़क निर्माण की प्रक्रिया में कई प्रशासनिक एवं विभागीय अड़चनें भी आईं। ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी। विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास के बाद अब योजना को स्वीकृति मिली और निर्माण का रास्ता साफ हुआ।

    शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका विधानसभा के गांव-गांव तक बेहतर सड़क पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा सड़क बनने से आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    विधायक ने विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने और किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की।

    ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति और शिलान्यास के लिए विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने के बाद एंबुलेंस और चार पहिया वाहनों की आवाजाही आसान होगी तथा बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी सुविधा मिलेगी।

    शिलान्यास कार्यक्रम में माझी बाबा गौर पुराण, माझी बाबा राजा राम मार्डी, झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, चक्रधर महतो, हितेश भगत, भुवनेश्वर सरदार, रमेश सोरेन, भारत सरदार, कार्तिक सरदार, सागर सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक
    Next Article बोलानी-सरस्वती शिशू विद्या मंदिर विद्यालय मे स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.