बोलानी-सरस्वती शिशू विद्या मंदिर विद्यालय मे स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गय।
बड़बिल -बोलानी टाउनशिप स्थित सरसवती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय मे 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार(डीजीएम)के हाथो राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस अवसर.पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन मे बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर
विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश्वर गिरी ने अपने संबोधन मे छात्रो को देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश की अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर विद्यालय कमिटि के उपाध्यक्ष रतन लाल गोप सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं सहित विद्यालय कर्मचारी, एवं भारी संख्या मे छात्र छात्राऐ उपस्थित हुऐ।

