Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। समाज कल्याण को समर्पित शहर की सामाजिक संस्था लोग समर्पण की ओर से पवित्र सावन माह के तृतीय सोमवारी को महाभोग का आयोजन किया गया। एग्रिको स्थित क्लब हाउस प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक चले महाभोग कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के संग शहर के राजनीतिक, सामाजिक, कॉरपोरेट, स्वास्थ्य एवं पत्रकार जगत से जुड़े कई गणमान्यजनों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यरूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू आयोजन में शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने आगन्तुक अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। वहीं, आयोजन स्थल पर विशालकाय शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

    इस अवसर पर संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय सावन माह के तृतीय सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को विधिवत भोग लगाने के पश्चात महाभोग का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है। जिसमें शहर के गणमान्य अतिथियों के संग हजारों शिवभक्त पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से भोग ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन में समाज के हर वर्ग के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करता है। वहीं, अध्यक्ष ललित दास ने आयोजन में शामिल हुए सभी अतिथियों के प्रति पूरे लोक समर्पण परिवार की ओर से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

    इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, पत्रकारिता जगत से उदित अग्रवाल, ब्रजभूषण सिंह, ब्रजेश सिंह, शैलेश सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, राकेश सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, पप्पू सिंह, बलबीर मंडल, बोलटू सरकार, अप्पा राव, लालचंद सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, युवराज सिंह, विकास शर्मा, बापन बनर्जी, रितेश झा, रंजीत सिंह, बिनोद राय, उपेंद्र गिरी, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, प्रकाश दुबे, शशांक शेखर, नवजोत सिंह सोहल, सुशील पांडेय, शशि यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, समेत संस्था के नीरज कुमार, ज्ञान सिंह चौहान, देव कैबर्ता, दीपक सिंह, मिथिलेश साव, अर्णव कुमार, देव कुमार, धीरज कैबर्ता, सुभाष मुखी, गौरव केबर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुए।

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी ललित दास ने भुवनेश्वर राजभवन में की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोलानी-सरस्वती शिशू विद्या मंदिर विद्यालय मे स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया
    Next Article प्रख्यात भजन गायक मनोज तिवारी 14 सदस्यीय टीम के साथ बहाएंगे शिव महिमा की रसधार

    Related Posts

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    September 8, 2026

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    September 8, 2026

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.