Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मायावती ने महिला आरक्षण का स्वागत किया, एससी-एसटी महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग की उप्र मायावती महिला आरक्षण
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मायावती ने महिला आरक्षण का स्वागत किया, एससी-एसटी महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग की उप्र मायावती महिला आरक्षण

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लखनऊ, 28 नवंबर (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में केंद्र सरकार के कदम का शनिवार को स्वागत किया, लेकिन अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की महिलाओं के लिए अलग से कोटे की मांग की।

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक विस्तृत पोस्ट में कहा कि यदि सदियों से शोषण और उपेक्षा का सामना कर रही एससी और एसटी समुदायों की महिलाओं को प्रस्तावित आरक्षण के भीतर अलग कोटा दिया जाता तो यह ऐतिहासिक कदम होता।

    उन्होंने कहा, ”यह अच्छा होता, बल्कि ऐतिहासिक कदम होता, यदि सदियों से शोषण, उत्पीड़न और उपेक्षा का सामना कर रही एससी और एसटी समुदायों की महिलाओं के लिए इस आरक्षण के भीतर अलग कोटे का प्रावधान किया जाता।”

    मायावती ने केंद्र सरकार से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसा करना उचित और न्यायसंगत कदम होगा।

    उन्होंने कहा कि बसपा संविधान निर्माता डॉ. बी आर आंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किए गए संविधान के समतावादी आदर्शों के अनुरूप महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व की हमेशा पक्षधर रही है।

    बसपा प्रमुख ने कहा, ”बसपा समाज के सभी वर्गों की महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ राजनीति में उन्हें उचित सम्मान और अवसर देने की हमेशा प्रबल समर्थक रही है।”

    मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी संसद और राज्य विधानमंडलों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जल्द लागू करने की लगातार मांग करती रही है और इस संबंध में केंद्र के ताजा फैसले का स्वागत करती है।

    हालांकि, मायावती ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की मौजूदा सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि तथा परिसीमन प्रक्रिया से जुड़े तीन प्रस्तावित विधेयकों को लेकर चिंता भी जताई।

    उन्होंने कहा कि राजनीतिक और चुनावी हितों को साधने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने में गड़बड़ी के आरोप नए नहीं हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”केंद्र में जो भी पार्टी सत्ता में रहती है, वह आमतौर पर राष्ट्रीय और जनहित को कम तथा अपने पार्टी हितों को अधिक महत्व देती है।”

    लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनता की अधिक भागीदारी की जरूरत बताते हुए मायावती ने लोगों से धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर प्रभावित हुए बिना तथा लुभावने वादों, दावों और घोषणाओं के झांसे में आए बिना अच्छे उम्मीदवारों को चुनने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि ऐसे विचारों से प्रभावित हुए बिना अच्छे उम्मीदवारों का चुनाव करना ही देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा उन्हें अक्षुण्ण रखने की वास्तविक गारंटी होगी।

    उन्होंने कहा कि बसपा इसी उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है।

    मायावती की यह टिप्पणी केंद्र सरकार द्वारा 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने से पहले आई है। संकेत हैं कि सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 का नया या संशोधित प्रारूप पेश कर सकती है, ताकि इसे वर्ष 2029 के आम चुनाव से पहले लागू किया जा सके।

    लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को प्रस्तावित है। सरकार ने कहा है कि सदनों की बैठक ”आवश्यक कामकाज” निपटाने के लिए बुलाई गई है। हालांकि, विस्तृत विधायी कार्यसूची की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

    संसद ने वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। इसके क्रियान्वयन को जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ा गया था।

    इससे पहले, संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक, 2026 सहित विधायी प्रस्तावों का एक पैकेज 17 अप्रैल को लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा था।

    संविधान संशोधन विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। इसे पारित कराने के लिए जरूरी 352 वोट नहीं मिल सके थे। इसके बाद सरकार ने प्रस्ताव वापस ले लिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिसीमन बिल पर NCP के समर्थन से कांग्रेस नाराज, कहा- INDIA गठबंधन में होना चाहिए था फैसला
    Next Article बेगूसराय में गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर की मौत, एक अन्य घायल

    Related Posts

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    November 28, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    November 28, 2026

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Volk казино – обзор и варианты

    Lucky Vibe Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Results

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    बिना चालान पत्थर ढुलाई करते ट्रैक्टर जब्त

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    XLRI में 34वां जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान, डॉ. शशि थरूर ने ‘इंडिया@2047’ पर रखे विचार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.