Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमारा राष्ट्र विश्व का मार्गदर्शन करता रहे : मुक्तानंद जी महाराज
    धर्म

    हमारा राष्ट्र विश्व का मार्गदर्शन करता रहे : मुक्तानंद जी महाराज

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जूनागढ़ (गुजरात)। केन्द्रीय प्रन्यासी मण्डल एवं प्रबंध समिति की शुक्रवार को शुरू हुई तीन दिवसीय संयुक्त बैठक में अखिल भारतीय साधू समाज के अध्यक्ष प0पू0 मुक्तानंद जी महाराज ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा राष्ट्र विश्व का मार्गदर्शन करता रहे। देश विज्ञान में आगे बढ़े। देश की आर्थिक संपन्नता हो, समृद्धि हो हमारी संस्कृति रहे ताकि विश्व सुखी रहे। जिस राष्ट्र में हमने जन्म लिया, पले-बसे उस पर हम प्राण भी न्योछावर कर देंगे। देश में किसी प्रकार का विवाद न रहे सभी हिन्दू हमारे भाई हैं।
    इसी अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अलोक कुमार ने कहा कि विहिप संतों के मार्गदर्शन पर कार्य करता है। इस बैठक का उद्देश्य कोरोना काल के बाद कार्यकर्ताओं के एकत्र होने से ही पूरा हो गया है। ये शताब्दी हिन्दू शताब्दी है। हम तीन दिन जूनागढ़ में आयोजित हो रही प्रन्यासी मण्डल की इस बैठक में रहकर अपने संकल्प को स्मरण करेंगे। विहिप 60 वर्ष का हो रहा है। इस अवसर पर हम अपनी कार्यवृद्धि और गुणात्मकता बढ़ाने पर विचार करेंगे। धर्मप्रसार, बजरंगदल, दुर्गावाहिनी के कार्य पर विचार करेंगे। पूरे विश्व के हिन्दुओं की चिंता करने वाली विहिप विश्व समन्वय बढ़ाने का विचार करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ पीढ़ियों पहले जो हिन्दू मुसलमान बन गये थे, उनके स्वधर्म पर वापस लेने का विशद अभियान करेंगे।
    धर्म प्रसार, धर्माचार्य, मठ-मंदिर, अर्चक-पुजारियों व धर्मयात्राओं पर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगें। हितचिंतक अभियान में 40-50 लाख हितचिंतक बनायेंगे। समरसता के भाव को समाज में लाने का प्रयास करेंगे। जनजातीय जब धर्मांतरण करता है तो वह अपने सभी देवी-देवता और परम्परायें छोड़ देता है अतः उन्हें आरक्षण नहीं मिलना चाहिए इसका हम प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं तो पर्यावरण रक्षा पर एक व्यापक योजना बनाकर काम करेंगे। इसाइयों ने 350 साल तक अत्याचार किया है, इसको लेकर पोप के भारत आने पर वो क्षमा मांगें व यह घोषणा करें कि सब धर्मों के प्रति आदर रखते हुए भारत में धर्मांतरण बन्द करने की मांग करेंगे। गुरु तेगबहादुर जी ने हिन्दुओं के अस्तित्व को बचाने के लिए अपना बलिदान किया था। अतः उनकी शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार करने के लिए देशभर में कार्यक्रम करेंगे, सम्मेलन करेंगे। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय प्रचार-प्रसार प्रमुख व प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी ने बताया कि यह बैठक आगामी 26 दिसम्बर तक चलेगी। बैठक स्वामीनारायण सुवर्ण मुख्य मंदिर, जवाहर रोड, जूनागढ़ (गुजरात) में चल रही है।
    जूनागढ़ के स्वामी नारायण सुवर्ण मुख्य मंदिर के परिसर में आयोजित प्रन्यासी मण्डल बैठक के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूज्य स्वामी श्री सद्गुरू कोठारी देवनंदन दास जी, पूज्य प्रेम स्वरूप प्रमुख स्वामी जी अ0भा0 साधू समाज के अध्यक्ष, पूज्य स्वामी मुक्तानंद जी, विहिप के अध्यक्ष पद्मश्री डा0 आर0एन0 सिंह जी, महामंत्री श्री मिलिन्द परांडे जी, जर्मनी, थाइलैंड, बांग्लादेश, नेपाल के पदाधिकारियों सहित विहिप के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजे एन ए सी के स्वास्थ्य जांच शिविर में प्राकृतिक संरक्षण के लिए आनंद मार्ग ने 500 पौधों का वितरण किया
    Next Article हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने संसाधनों से आगामी 29 जनवरी 2022 को पटना पहुंचकर भड़ेगे हुंकार : लवली आनंद

    Related Posts

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    June 18, 2026

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    June 17, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    June 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.