Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में भीषण आग, कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 धू-धू कर जले
    झारखंड

    बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में भीषण आग, कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 धू-धू कर जले

    nizamBy nizamOctober 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में भीषण आग, कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 धू-धू कर जले

     

    गर्म स्लैग की वजह से आग लगने की आशंका, दमकल की टीम ने आधे घंटे में पाया काबू; प्रोडक्शन पर नहीं पड़ा असर

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 में अचानक आग लग गई। आग लगते ही दोनों बेल्ट धू-धू कर जलने लगे और मौके से काफी दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    बताया गया कि कन्वेयर बेल्ट गर्म स्लैग को फर्नेस की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान गर्म स्लैग के संपर्क में आने से बेल्ट में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर विंग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

    हालांकि, बोकारो स्टील प्लांट के चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर मणिकांत धान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई और संभावित रूप से गर्म स्लैग के कारण K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में आग लगी। फायर विंग ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि कन्वेयर बेल्ट फर्नेस के बाहर स्थित है, इसलिए ब्लास्ट फर्नेस समेत प्लांट की मुख्य इकाइयों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और उत्पादन सामान्य रूप से जारी है। क्षतिग्रस्त कन्वेयर बेल्ट को बदला जाएगा।

    गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, BSL में इस तरह की घटनाओं के लगातार सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    अब सवाल यह है कि प्लांट में बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार और प्रभावी कदम कब उठाएगा, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकथारा वाशरी का तटबंध टूटने पर सरयू राय सख्त, बोले-सीसीएल पर बोकारो प्रशासन करे कार्रवाई, एनजीटी में दायर हो मुकदमा
    Next Article 15 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

    Related Posts

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    October 8, 2026

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    October 8, 2026

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस

    JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

    42 पूर्व न्यायाधीशों का चुनाव आयोग और SIR को समर्थन, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जताई चिंता

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दरभंगा में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिलाओ

    मुर्दा मैदान की नवरात्रि बाद होगी पूरी सफाई, उपमहापौर ने दिया लिखित भरोसा

    बर्मामाइंस में 52 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.