Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चचेरे ससुर के अंतिम दर्शन के लिए मेहदौली जा रही विवाहिता का सड़क दूर्घटना में इलाज के दौरान हुई मौत
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    चचेरे ससुर के अंतिम दर्शन के लिए मेहदौली जा रही विवाहिता का सड़क दूर्घटना में इलाज के दौरान हुई मौत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    भगवानपुर,बेगूसराय: बुधवार को एक ही घर में दो अर्थी उठ जाने का मामला प्रकाश में आया है मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव की एक विवाहिता का सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई , जिस मृतिका की पहचान मेहदौली निवासी दुर्गेश झा की 22 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी अपने चचेरे ससुर लंबोदर झा की मृत्यु की सूचना पाकर उनके अंतिम दर्शन के लिए अपने नैहर बेला खगड़िया से मेहदौली आ रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र स्थित समसा पिपरा पथ पर कमलापत दहिया के समीप अज्ञात वाहन के झटके से विवाहिता बाइक से गिर गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। बाइक चालक उत्तम भी घायल हो गया।ग्रामीणों व परिजनों ने गम्भीर रूप से घायल महिला को प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में प्राथमिक इलाज हेतु भर्ती कराया। जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया , जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही घर में दो लोगों की मौत से घर का माहौल गमगीन हो गया है।मृतका को एक 5 वर्ष की पुत्री भी है जिसके माथे पर से मां का साया उठ गया है।विदित हो कि मृतिका चर्चित वकील मेहदौली निवासी शुभकांत झा के पुत्र वधु थी इस घटना से लोग स्तब्ध हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को किया रोजगार उपलब्ध
    Next Article दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

    Related Posts

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    November 12, 2026

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    November 12, 2026

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.