Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़चिरौली में माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति ने 60 साथियों संग किया आत्मसमर्पण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गढ़चिरौली में माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति ने 60 साथियों संग किया आत्मसमर्पण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गढ़चिरौली में माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति ने 60 साथियों संग किया आत्मसमर्पण

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष हुआ समर्पण, भूपति पर 6 करोड़ रुपये का इनाम — नक्सल आंदोलन को लगा बड़ा झटका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुंबई: गढ़चिरौली जिला पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य और पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति (सोनू/अभय) ने अपने 60 नक्सली साथियों के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। भूपति पर विभिन्न राज्यों में कुल 6 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

     

    इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल) संदीप पाटिल, और पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) शेरिंग दोरजे उपस्थित थे।

     

    मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि “गढ़चिरौली जिला पिछले 40 वर्षों से माओवाद के खिलाफ संघर्ष कर रहा था और इसी कारण यह क्षेत्र विकास से वंचित रह गया। लेकिन अब सरकार की विकास और पुनर्वास नीतियों के चलते नक्सलियों की भर्ती पर रोक लगी है।”

     

    उन्होंने यह भी बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसी दिशा में इस वर्ष 21 मई को छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवा राजू समेत 27 नक्सली मारे गए थे।

     

    उसके बाद भूपति को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन सितंबर में केंद्रीय समिति ने थिप्पारी तिरुपति उर्फ देवजी को महासचिव नियुक्त किया। इसी बीच, भूपति ने शांति वार्ता का आह्वान करते हुए एक पर्चा जारी किया और हथियार त्यागने की इच्छा जताई थी।

     

    भूपति का आत्मसमर्पण नक्सली आंदोलन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले दो दशकों में गढ़चिरौली जिले में 700 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, भूपति जैसे शीर्ष स्तर के नेता का आत्मसमर्पण इस आंदोलन की कमर तोड़ने वाला साबित होगा।

    गढ़चिरौली में माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति ने 60 साथियों संग किया आत्मसमर्पण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने किया प्रत्याशी का ऐलान, दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन होंगे उम्मीदवार
    Next Article सेवाव्रती नील संघ क्लब की विजया सम्मेलनी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, तनुश्री बोस सम्मानित

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.