Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने किया प्रत्याशी का ऐलान, दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन होंगे उम्मीदवार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने किया प्रत्याशी का ऐलान, दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन होंगे उम्मीदवार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने किया प्रत्याशी का ऐलान, दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन होंगे उम्मीदवार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को रांची स्थित सोहराय भवन में झामुमो की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उनके नाम की घोषणा की।

     

    बैठक में यह भी बताया गया कि सोमेश चंद्र सोरेन 17 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, सांसद, विधायक समेत बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

     

    बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान की समीक्षा, बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो की भूमिका और घाटशिला उपचुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक में पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी और पुत्र भी मौजूद रहे।

     

    बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी घाटशिला में अपने दिवंगत नेता के परिवार के साथ खड़ी है और जनता का आशीर्वाद झामुमो के साथ है। वहीं, पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि घाटशिला में किसी तरह का मुकाबला नहीं है, झामुमो प्रत्याशी केवल जनता का आशीर्वाद लेने जाएंगे।

     

    उन्होंने यह भी बताया कि आगामी SIR प्रक्रिया को लेकर पार्टी सतर्क है और केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी BLA को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

    घाटशिला उपचुनाव : झामुमो ने किया प्रत्याशी का ऐलान दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के परिजनों से मुलाकात के लिए जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा नेता चंदन यादव ने DC लॉज सैलून घटना की निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग
    Next Article गढ़चिरौली में माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति ने 60 साथियों संग किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    September 9, 2026

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    September 9, 2026

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे व रोजगार की मांग पर विधायक से मिले

    चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

    रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पठन सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    वर्दी की असली पहचान जनता का भरोसा

    जिंदल फाउंडेशन ने 10 OPSC सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

    चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने किया प्रसिद्ध चुंदरू धाम का निरीक्षण

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती पर मंथन

    एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?

    गरीब युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, दो पीड़िताएं रेस्क्यू

    आत्महत्या: कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.