Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया महाकुंभ 2022″ के सफलतम आयोजन के लिए राष्ट्र संवाद ग्रुप की तरफ से समाचार क्यारी समूह को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    मीडिया महाकुंभ 2022″ के सफलतम आयोजन के लिए राष्ट्र संवाद ग्रुप की तरफ से समाचार क्यारी समूह को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया महाकुंभ 2022″ के सफलतम आयोजन के लिए राष्ट्र संवाद ग्रुप की तरफ से समाचार क्यारी समूह को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं

    पंचकूला में विगत दिनों समाचार क्यारी समूह द्वारा आयोजित “मीडिया महाकुंभ 2022” के सफलतम आयोजन के लिए समाचार समूह के मुख्य संपादक और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
    जिस भव्य तरीके से समाचार क्यारी समूह ने यह आयोजन किया, वह वाकई समाज के लिए काफी प्रेरणादायक है। इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया और जिस तरह महाकुंभ में उन्होंने कई विषयों पर चिंतन और मंथन किया, उसने एक शानदार और ऐतिहासिक प्रयास की लकीर खींची है। मीडिया खासकर प्रिंट मीडिया जिस दौर से गुजर रहा है, उस दौर में मीडिया मंथन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन समाज को और अधिक ऊर्जावान और जागरूक बनाता है, जो सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है, पर समाचार क्यारी संस्थान ने ऐसी तमाम चुनौतियों को दरकिनार कर मीडिया महाकुंभ का भव्य आयोजन कर यह संदेश भी दिया है कि पत्रकारिता के बदलते दौर में चिंतन-मंथन बहुत ही जरूरी है, तभी लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ की साख को बचाया जा सकता है।

    इस कार्यक्रम में जिस तरह देश के कोने-कोने से आए सम्मानित मीडिया कर्मियों, देश की खापों की सरदारी, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, साहित्य, कला, समाज सेवा, सिने जगत और व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विशिष्ट विभूतियों को “राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022” से सम्मानित किया गया, इस ऐतिहासिक पहल के लिए भी राष्ट्र संवाद ग्रुप की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई।
    राष्ट्र संवाद ग्रुप को पूरी उम्मीद है कि समाचार क्यारी के इस आयोजन से प्रेरणा लेकर पत्रकारिता के बेहतर भविष्य के लिए और संस्थान भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन का बीड़ा उठाएंगे, क्योंकि ऐसे ही कार्यक्रम प्रेरणादाई होने के साथ ही बेहतर व उत्कृष्ट पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होंगे। …….

    सादर,
    देवानंद सिंह
    संपादक, राष्ट्र संवाद ग्रुप।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्र संवाद के बिहार-झारखंड प्रभारी को विधानसभा किया सम्मानित
    Next Article पंद्रह वर्ष पूर्व के मामले में पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कुल 20 लोग हुए बरी

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.