Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंद्रह वर्ष पूर्व के मामले में पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कुल 20 लोग हुए बरी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पंद्रह वर्ष पूर्व के मामले में पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कुल 20 लोग हुए बरी

    News DeskBy News DeskJune 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंद्रह वर्ष पूर्व के मामले में पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कुल 20 लोग हुए बरी, भाजपा ने फैसले का किया स्वागत, बोले महानगर अध्यक्ष- न्यायालय ने न्याय देकर साबित किया सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नही

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत कदमा में 24 अप्रैल, 2007 को भाजपा नेता मंदिर की सुरक्षा हेतु जटाधारी मंदिर की चहारदीवारी का निर्माण कर रहे थे, इस मामले को लेकर पुलिस ने कदमा मंडल के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष सुधांशु ओझा को हिरासत में लेकर कदमा थाना हाजत में बंद कर दिया था। इस मामले की खबर मिलने पर भाजपा के तत्कालीन विधायक रघुवर दास, तत्कालीन भाजपा महानगर अध्यक्ष रामबाबू तिवारी समेत अन्य 20 नेताओं पर सुधांशु ओझा, उमेश सिंह, भुवनेश्वर सिंह, राजेश सिंह एवं राजकुमार यादव को जबरन कदमा थाना से छुड़ाने का मामला दर्ज किया गया था। पंद्रह वर्ष तक चले सुनवाई के बाद गुरुवार को चाईबासा की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कुल 20 लोगों को बरी कर दिया। इस फैसले को लेकर एक ओर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है किंतु कभी पराजित नही हो सकता। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि 15 वर्षों के संघर्ष के बाद न्यायालय ने न्याय देकर साबित कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है किंतु पराजित नही। संसार में सत्य को परेशान तो किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। भले ही झूठ कितना भी बलवान क्यों न हो, असत्य की राह पर चलने वालों की सदैव हार ही होती है। गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हमेशा सिद्धांत और सुचिता की राजनीति की है। कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में समान रूप से अनवरत खड़े रहने वाले रघुवर दास ने हमेशा से कार्यकर्ताओं और संगठन के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने पूर्व सीएम रघुवर दास समेत सभी 20 लोगों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की।

    वहीं, तत्कालीन मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा महानगर के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने न्यायालय के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और मैं अभिभूत हूं, सत्यमेव जयते। अंततः सत्य की विजय हुई है और फिर यह सिद्ध हुआ की सत्य पराजित नहीं हो सकता। माननीय न्यायालय को मैं, प्रणाम करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, पिछले पंद्रह वर्षों में संगठन के सभी साथियों के सहयोग से काफी बल मिला। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति की रक्षा में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्ष के लिए सदैव तत्पर हैं।

    वहीं, भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने न्यायालय के फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पूर्व सीएम रघुवर दास समेत सभी बीस लोग कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कहा की पार्टी की नीति और सिद्धांतों ने हमेशा ही कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का कार्य किया है।

    ये नेतागण हुए बरी:
    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, राजकुमार राय, सुधांशु ओझा, अधिवक्ता सह पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अधिवक्ता राजहंस तिवारी, राजेश सिंह, उमेश सिंह, विकास सिंह, राजीव नंदन सिंह, बटेश्वर पांडेय, देवानंद झा, अजीत सिंह, भुवनेश्वर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा। इस मामले में आर डी द्विवेदी को भी आरोपी बनाया गया था। आरडी द्विवेदी का बीते वर्ष निधन हो चुका है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीडिया महाकुंभ 2022″ के सफलतम आयोजन के लिए राष्ट्र संवाद ग्रुप की तरफ से समाचार क्यारी समूह को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं
    Next Article धरती आबा के पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया माल्यार्पण ,दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.