पत्रकार विद्या शर्मा की दिवंगत पत्नी रागनी शर्मा के के श्राद्ध भोज में शामिल हुए जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह व अन्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: पत्रकार विद्या शर्मा की दिवंगत पत्नी रागनी शर्मा के के श्राद्ध भोज में आज प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह समेत कई पत्रकार शामिल हुए । जादूगोड़ा स्थित धर्म डीह आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दिवंगत रागनी शर्मा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मनोज सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि रागनी शर्मा का असामयिक निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया।

