48 घंटे के विशेष अभियान में 46 वारंटी गिरफ्तार, 519 गैर-जमानतीय वारंट का निष्पादन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के आदेशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गैर-जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी एवं वारंट के निष्पादन को लेकर 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 की रात तक 48 घंटे का विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 46 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 17 वारंटियों ने माननीय न्यायालय से निर्गत रिकॉल प्रस्तुत किया, जिसके बाद उन्हें थाना से मुक्त कर दिया गया। वहीं, 29 वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान कुल 519 गैर-जमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के त्वरित निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

