Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस संगठन मेंं बड़ा फेरबदल, कई राज्यों के अध्यक्ष बदले, दिल्ली और हरियाणा में नये प्रभारी की नियुक्ति
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस संगठन मेंं बड़ा फेरबदल, कई राज्यों के अध्यक्ष बदले, दिल्ली और हरियाणा में नये प्रभारी की नियुक्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस संगठन मेंं बड़ा फेरबदल, कई राज्यों के अध्यक्ष बदले, दिल्ली और हरियाणा में नये प्रभारी की नियुक्ति
    नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी ने अपने राज्यों की इकाई में बड़े फेरबदल किए हैं. गुजरात, मुंबई, हरियाणा, दिल्ली और तेलंगाना को नए अध्यक्ष व प्रभारी मिले हैं. राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. शक्ति सिंह गोहिल पहले दिल्ली और हरियाणा के प्रभारी थे.

     

     

     

    गौरतलब है कि गुजरात के कई नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी नियुक्त किए जाने की मांग की थी. गुजरात चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रभारी रघु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं गुजरात के ही लीडर दीपक बाबरिया को शक्ति सिंह गोहिल की जगह हरियाणा और दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है.पुडुचेरी में भी नया कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सांसद वी वैथिलिंगम को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. महाराष्ट्र में भी बदलाव करते हुए युवा नेता वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया. इससे पहले भाई जगताप मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष थे. सूत्रों के अनुसार जल्द ही महाराष्ट्र का प्रभारी भी बदला जाएगा और एचके पाटिल की जगह किसी और को प्रभारी बनाया जाएगा. बता दें कि एच के पाटिल कर्नाटक सरकार में मंत्री बनाये गये हैं और एक व्यक्ति एक पद के आधार पर उनको संगठन की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी.

     

     

     

    इन राज्यों में जल्द फेरबदल की योजना

    वही, चुनावी राज्य तेलंगाना में भी दो सचिव नियुक्त किए गये हैं. कर्नाटक के युवा नेता मंसूर अली खान को प्रभारी सचिव बनाया गया है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में जल्द और बड़े फेरबदल होंगे. पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और उड़ीसा के प्रभारी भी बदले जाएगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूलों में बार-बार बंदी करने से बच्चों की पढ़ाई होती है प्रभावित : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article ICC WTC Final 2023: तीसरे दिन का खेल हुआ ख़त्म, ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर बनाए 123 रन

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.