अवैध गांजा कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.680 किलो गांजा व 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र के बारिश कॉलोनी, बेहरा बगान में पुलिस ने छापेमारी कर 3.680 किलो गांजा, 1299 पुड़िया, ₹6,590 नकद, मोबाइल, दो क्यूआर कोड और पैकिंग सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से बिनीता तिर्की (59) और अब्दुल शकील (69) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मकान में गांजा को छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर आजादनगर, मानगो, कपाली व आसपास के क्षेत्रों में बिक्री की जाती थी। पूछताछ में गांजा बुंडू निवासी ‘धोनी’ से लाने की बात सामने आई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सप्लायर की भूमिका की भी जांच जारी है।

