बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता : अभय सिंह
भाजपा की मासिक बैठक में सेवा संकल्प अभियान व SIR-2 पर मंथन, पांचवीं बार ‘संसद रत्न’ पर सांसद विद्युत महतो का अभिनंदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, सेवा संकल्प अभियान और SIR फेज-2 को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने SIR फेज-2 के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में पूरी गंभीरता और सजगता के साथ भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है और भाजपा कार्यकर्ता इस राष्ट्र निर्माण की यात्रा के सहभागी हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो ने अनुशासन और नियमित जनसंपर्क पर जोर दिया।
बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार ‘संसद रत्न’ सम्मान मिलने पर महानगर भाजपा की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। सांसद ने सम्मान को जमशेदपुर की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, गुंजन यादव, मनोज सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, रमेश बास्के, अजय श्रीवास्तव, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, पप्पू सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता समेत विभिन्न मंडलों के प्रभारी, प्रवासी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण मौजूद रहे।

