Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR:महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय के बाहर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    JAMSHEDPUR:महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय के बाहर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय के बाहर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर की आतिशबाजी, महिलाओं ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है।

    जमशेदपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद जमशेदपुर के महिलाओं में जश्न का माहौल है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के महिला मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष इस ऐतिहासिक बिल के लोकसभा में पेश किए जाने पर खुशियां मनाई। भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण बिल पेश होने पर बधाई दी। मौके पर जमशेदपुर के पूर्व सांसद आभा महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समक्ष आमजनों को लड्डू खिलाकर एवं आतिशबाजी कर खुशियां साझा की। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने भारतीय राजनीति में इतिहास रचा है। इसके लिए पूरी भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

    वहीं, पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से महिलाओं में हर्ष है। लंबे इंतजार के बाद महिलाओं को राजनीति में आरक्षण मिला है। राजनीति में महिलाएं बहुत ही मुश्किल से आगे निकलती हैं। राजनीति में महिलाओं के आने से सम्पूर्ण समाज का फायदा होगा। महिलाओं के अधिकार और उनके हितों से जुड़ी बातों को महिलाएं अब अपने दम पर संसद तक पहुंचा सकते हैं, इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम महिला कार्यकर्तागण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट करते हैं।

    भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने गणेश चतुर्थी के दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने का स्वागत किया और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से महिलाओं को दिया गया रक्षा बंधन का उपहार बतया। उन्होंने कहा कि बिल के लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पेश किये जाने का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री का युगांतकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम से साबित कर दिया कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि उनका संकल्प है और हमें पूर्ण विश्वास है कि उन्हें इसमें सिद्धि भी अवश्य मिलेगी। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुःख कि बात है कि विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है और झूठा श्रेय लेने की होड़ में लगा हुआ है। कहा कि शर्मनाक बात कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण के बारे में गंभीर नहीं रही है। देश की जनता कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को भलीभांति जान चुकी है। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा भले ही वो कितनी भी कोशिश कर लें।

    ज्ञात हो कि, मंगलवार को 128वां संविधान संशोधन बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। जिसके अनुसार, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेंशन लागू किया जाएगा। जिसके मुताबिक, लोकसभा की 543 सीटों में 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

    इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी लकी सिंह, भाजपा महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिन्हा, प्रभा देवी,जिला मंत्री लीना चौधरी, अरविंदर कौर, सरिता लाल, मीरा शर्मा समेत कई अन्य महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

    Jamshedpur:महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय के बाहर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
    Next Article JAMTADA:उपायुक्त  जामताड़ा  शशि भूषण मेहरा  की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.