Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

    जिले में 01 से 19 साल तक के 9,73,417 बच्चों और किशोर-किशोरियों को खिलाई जायेगी एल्बेंडाजोल की गोली
    ——————–

    जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारम्भ उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार के द्वारा सुंदरगढ़ के नंदूप आंगनबाड़ी केंद्र मे बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिला कर किया गया। जिले में 01 से 19 वर्ष तक के 09 लाख 34 हजार 417 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रखंड बेहरागोड़ा में 69650, चाकुलिया में 53610, धालभुमगढ़ में 44783, डुमरिया में 28571, गोलमुरी जुगासलाई में 497771, घाटशिला में 60655, मुसाबनी में 44403, पटमदा में 75600 और प्रखंड पोटका में 97389 बच्चों को कृमि मुक्ति के दवा खिलाई जाएगी।

     

     

     

     

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के सक्रिय सहयोग से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रथम सेवा प्रदाताओं को जिले में आयोजित किए जा रहे डिवर्मिंग कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही माता-पिता और अभिभावकों से अपील किया कि वे स्वयं सुरक्षा दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कृमि मुक्ति कार्यक्रम के दौरान प्रथम सेवा प्रदाताओं को अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने मिशन इन्द्रधनुष में किए गए अच्छे प्रदर्शन की तरह ही कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही जिससे कि अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कृमि मुक्त किया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि मॉप अप दिवस 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

     

     

     

    कृमि दिवस–जानकारी
    कृमि परजीवी मनुष्य के आंत में रहते हैं और जीवित रहने के लिए मानव शरीर के जरूरी पोषक तत्व को खाते हैं । कृमि संक्रमण भारत में एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या है और ये बच्चों और किशोरों की शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं। इनसे एनीमिया और कुपोषण का भी खतरा है । नियमित डिवर्मिंग बच्चों और किशोरों में कृमि के संक्रमण को समाप्त कर, उनके शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास में योगदान कर सकता है और साथ ही जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। एल्बेंडाजोल डब्ल्यू.एच.ओ द्वारा अनुमोदित दवा है जिसका उपयोग पूरे विश्व में बच्चों और किशोरों में आंत के कृमि संक्रमण को रोकने के लिए किया जाता है। छोटे बच्चों में एल्बेंडाजोल टैबलेट का सेवन ठीक से चूर करके किया जाना है। कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों में जाकर दवा खिलाई जाएगी। 1 से 2 साल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली, 2 से 3 तक साल के बच्चों को एक गोली, 3 से 19 साल के बच्चों को एक गोली खिलाना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान सार्वजनिक पूजा कमिटी, फूड प्लाजा गोलमुरी के पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन
    Next Article JAMSHEDPUR:महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय के बाहर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.