Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला मोर्चा महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाएः सरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    महिला मोर्चा महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाएः सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला मोर्चा महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाएः सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल (यूनाइटेड) महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को इलाके की महिलाओं के लिए मजबूत मुद्दे उठाने की जरूरत है।

    अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सरयू राय ने कहा कि महिलाओं से जुड़े हुए मुद्दे उठाने से समाज का भला होगा।

    सरयू राय ने कहा कि हफ्ते में एक बार किसी एक मुद्दे पर गंभीरता से काम करने का फल आपको दिखेगा। यह सोशल मीडिया का दौर है जहां चीजें बेहद तेजी से फैलती हैं।

    उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं की सोच आपसे मिलती है, आप उन्हें पार्टी से जोड़ें। यही लोग धीरे-धीरे पार्टी की स्ट्रेंग्थ बनती चली जाएंगी।

    सरयू राय ने कहा कि पूरे हफ्ते 24 घंटे लगे रहने की कोई जरूरत नहीं। हां, कोई बड़ा मुद्दा हो तो उस पर सघन काम किया जा सकता है लेकिन पहले परिवार को देखना है।

    उन्होंने कहा कि आप जहां रहती हैं, वहां के लोग आपको जानें कि आप जदयू से जुड़ी हैं। अगर कोई आपसे अपनी बात कहे तो उसे लगना चाहिए कि उसकी बात ऊपर तक जाएगी।

    इसके पूर्व जदयू (महिला मोर्चा) की कोल्हान प्रभारी मंजू सिंह और पार्टी की महिला मोर्चा की जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष उषा यादव ने भी पार्टी को मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।

    इस मौके पर पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्य़क्ष अजय कुमार, पूर्वी सिंहभूम की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमृता मिश्रा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज सिंह, ममता सिंह, पुतुल सिंह, सपना टांडी, पूजा महानंद, सविता महानंद, रीना डे, जया, कविता मिश्रा, रिंकी, मलिका समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

    महिला मोर्चा महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाएः सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला में प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता उमाकांत महतो की गोली मारकर हत्या
    Next Article “हम पूरी तरह भारतीय कैसे दिखें?” एक हत्या और हमारे समाज का आईना

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.