Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाशिवरात्रि : शिवालयों में उमड़ी भीड़, बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे अखाड़े के संत
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    महाशिवरात्रि : शिवालयों में उमड़ी भीड़, बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे अखाड़े के संत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाशिवरात्रि : शिवालयों में उमड़ी भीड़, बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे अखाड़े के संत

    लखनऊ: महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश भर में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वाराणसी में भव्य जुलूस से लेकर छोटे शहरों में शांतिपूर्ण अनुष्ठानों तक लोग भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र हुए।

    महाशिवरात्रि के पर्व पर वाराणसी में नागा साधुओं और अखाड़ों के साधु- संतों ने शोभा यात्रा निकाल कर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया।

     

     

    इस शोभा यात्रा में अखाड़ों के महामंडलेश्वर शाही रथ पर विराजमान हुए थे। काशी के लोगों ने ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। शोभा यात्रा में नागा साधु हाथ में त्रिशूल, गदा और तलवार लिए बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे और जलाभिषेक किया। इस दौरान डमरू की ध्वनि और ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से पूरा इलाका भक्तिमय रहा।

    शोभा यात्रा में शामिल निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानन्द गिरि महाराज ने कहा, “साधु-सन्यासी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का दर्शन करके कुंभ को पूर्ण मानते है। हम सब साधु-संत अपने भगवान के चरणों में उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे है। महादेव ने महाकुंभ को विशाल और भव्य बनाया।”

     

     

    उन्होंने कहा, “हम सब साधु-संत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सफल महाकुंभ की बधाई देते हैं। इस बार कुंभ के स्वरूप को पूरी दुनिया ने देखा। सनातन को मानने वाले सभी लोगों ने कुंभ में डुबकी लगाई। 60 से 62 करोड़ लोगों ने यहां स्नान किया। यही राम राज्य की परिकल्पना है। अराजक लोगों को कुंभ अच्छा नहीं लगा।”

    कैलाशानन्द ने कहा, “सबसे पहले मैं महाकुंभ का निमंत्रण देने महादेव के पास आया था। आज उस महाकुंभ की पूर्णाहुति होने जा रही है। हम सब आज महादेव के चरणों में दर्शन पूजन कर महाकुंभ का समापन करने जा रहे हैं। आज सात अखाड़े काशी में उपस्थित हैं।”

    कैलाशानन्द ने कहा कि सभी साधु-संत महादेव से नासिक और उज्जैन में होने वाले आगामी कुंभ के सकुशल सम्पन्न होने की कामना लेकर आये हैं।

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रशासन के मुताबिक, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम रंग-बिरंगी रोशनी से चमक रहा है और विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से महक रहा है। महाशिवरात्रि के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दिव्य प्रांगण की भव्य आभा देखते ही बन रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के द्वार से लेकर सभी मंडपों, विग्रहों के मंदिरों की फूलों से आकर्षक सजावट की गई है।

    मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि गेट नंबर- चार से लेकर गंगा द्वार तक की गई मनभावन सजावट को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 25 फरवरी से 27 फरवरी तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सभी तरह के प्रोटोकॉल पर रोक लगायी गई है।

    उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, छाया समेत सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं जिससे श्रद्धालु कतारबध्य होकर सुगमता से श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन कर सकें।

     

     

     

    मिश्रा ने कहा कि इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के भक्तों की संख्या का नया रिकार्ड बन सकता है। महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा विश्वनाथ पूरी रात अपने भक्तों को दर्शन देंगे। यह क्रम 27 फरवरी की सुबह तक चलेगा।

    सम्भल में 46 साल बाद खुले प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर में इतने लम्बे अर्से बाद आज पहली महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मंदिर में जलाभिषेक कर रहे लोगों में श्रद्धा, उत्साह और भावना का संगम देखने को मिल रहा है। इस प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर में सम्भल से ही नहीं, अन्य शहरों से भी श्रद्धालु कांवड़ में जल ले कर भगवान शिव को चढ़ाने और उनका जलाभिषेक करने आ रहे है।

    श्रद्धालु अमन कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ”इस महाशिवरात्रि पर ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आया हूं और इस प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर पर जीवन की पहली कांवड़ चढ़ाई है। मुझे बहुत खुशी की अनुभूति हो रही है।

    श्रद्धालु संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने 46 साल बाद खुले इस प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाया है। ‘‘मेरे लिए यह बड़ी खुशी की बात है।’’

    अलीगढ़ में हजारों की संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु सिद्धपीठ खेरेश्वर धाम महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए एकत्र हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप किया।

    प्रशासन ने भीड़ के लिए मंदिर तक सुगम पहुंच की व्यवस्था की है।

    रायबरेली में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के मंदिरों में ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिव मंदिरों में लंबी कतारें लग गईं। लोग भगवान शिव की पूजा करने के लिए अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

    कानपुर में लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन किये। इसे ‘कानपुर की छोटी काशी’ के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर का महाभारत से ऐतिहासिक संबंध है और यह आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगा जल और बेलपत्र चढ़ाए।

    राजधानी लखनऊ में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लोग पूजा-अर्चना के लिए शिव मंदिरों के बाहर कतारों में खड़े नजर आये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना सुरंग हादसा: बचावकर्मी दुर्घटना स्थान तक पहुंचने में कामयाब रहे, फंसे लोगों का पता नहीं लगा
    Next Article उप्र : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कर की लोकमंगल की प्रार्थना

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.