Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 3900 नए केस, ओमिक्रॉन के कुल मामले 252
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 3900 नए केस, ओमिक्रॉन के कुल मामले 252

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 नए मामले सामने आए जबकि 20 और रोगियों की मौत हो गई. संक्रमण के नये मामलों में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के 85 मामले भी शामिल हैं. अब तक राज्‍य में ओमिक्रॉन के 252 केस आ चुके हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी. स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 1,306 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 65,06,137 हो गई है. महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.61 प्रतिशत है. महाराष्ट्र के नए मामलों में से 2,510 केस मुंबई के हैं. वहीं शहर में 1 शख्स की मौत भी हुई.मुंबई में फिलहाल कोविड के 8,060 एक्टिव केस हैं. देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में 20 दिसंबर के बाद से मामलों में तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को महानगर में 1,377 मामले पाए गए थे और बुधवार के आंकड़े में 80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई. 8 मई को, मुंबई में 2,678 कोरोनावायरस के मामले पाए गए थे. इसी महीने में महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर थी.
    मुंबई नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार 22 से 28 दिसंबर के बीच मामलों में वृद्धि दर 0.10 प्रतिशत थी, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 97 प्रतिशत थी. वहीं केस दोगुने होने का समय 682 दिन था.

    महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 85 नए मामले, वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के कुल मामले 252

    दूसरी ओर सरकार ने बताया कि ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए. देश के किसी राज्य में वायरस के इस नए प्रकार से संक्रमण के दैनिक मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक ओमिक्रॉन के 252 मामले सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया, ‘आज राज्य में ओमिक्रॉन स्वरूप के 85 मामले सामने आए हैं. इनमें से राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में 47 मामलों की पुष्टि हुई है (जहां जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूने भेजे गए थे.) भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) में 38 मामलों की पुष्टि हुई.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यूजीलैंड के नंबर-1 बल्लेबाज रॉस टेलर ने किया संन्‍यास का ऐलान
    Next Article अल्पसंख्यक विद्यालयों पर मेहरबान हेमंत सरकार

    Related Posts

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    September 26, 2026

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    September 26, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.