Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूजीलैंड के नंबर-1 बल्लेबाज रॉस टेलर ने किया संन्‍यास का ऐलान
    Breaking News Headlines खेल

    न्यूजीलैंड के नंबर-1 बल्लेबाज रॉस टेलर ने किया संन्‍यास का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. न्‍यूजीलैंड के स्‍टार खिलाड़ी रॉस टेलर ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास का ऐलान कर दिया है. उन्‍होंने कहा कि घरेलू समर के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. न्‍यूजीलैंड के लिए उनका आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी. इससे पहले बांग्‍लादेश के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैच और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच और खेलेंगे. वह अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच 4 अप्रैल को हैमिल्‍टन में खेलेंगे.जहां वह अपनी पत्‍नी और तीन बच्‍चों के साथ रहते हैं. टेलर ने कहा कि वह सेंट्रल स्‍टेग के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. रॉस टेलर आखिरी टेस्‍ट मैच 9 जनवरी को बांग्‍लादेश के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेलेंगे. उन्‍होंने अपने संन्‍यास का ऐलान करते हुए लिखा कि आज में घरेलू समर के खत्‍म होने के बाद अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से संन्‍यास ऐलान करता हूं.
    बांग्‍लादेश के खिलाफ 2 और टेस्‍ट मैच, ऑस्‍ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ कुल 6 वनडे मैच और है. 17 साल शानदार सपोर्ट के लिए शुक्रिया. अपने देश का प्रतिनिधित्‍व करना मेरे लिए सम्‍मान की बात है. टेलर ने कहा कि अब उनका पूरा ध्‍यान आने वाले मैचों की तैयारियों पर है.

    टेलर ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट क्रिकेट में डेब्‍यू किया था और 44.87 की औसत से 7 हजार 584 टेस्‍ट रन बनाए. जिसमें उन्‍होंने 19 शतक लगाए. 233 वनडे मैच में टेलर ने 48.2 की औसत से 8 हजार 581 रन बनाए. उनके नाम इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में 21 शतक है. जबकि 102 टी20 मैच में 1909 रन बनाए. टेलर ने इस साल जून में भारत के खिलाफ वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में विजयी रन जड़ा था. टेलर टेस्ट और वनडे में न्यूजीलैंड के सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिलेश ने सपा के 5 नेताओं को पार्टी से निकाला, पीएम मोदी की रैली में हिंसा की साजिश का है आरोप
    Next Article महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 3900 नए केस, ओमिक्रॉन के कुल मामले 252

    Related Posts

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.