Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धीरोल के नूतनडीह में माघ बुरु पूजा धूमधाम से मनाया गया
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धीरोल के नूतनडीह में माघ बुरु पूजा धूमधाम से मनाया गया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धीरोल के नूतनडीह में माघ बुरु पूजा धूमधाम से मनाया गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। प्रखंड के धीरौल पंचायत अंतर्गत नुतनडीह गांव में सोमवार को आदिवासी भूमिज समाज के द्वारा माघ महीने के पहली सोमवार को माघ बुरु पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया। नाया बृहस्पति सरदार, देवरी पटल सरदार, कुड़ाम नाया गुरुपद सरदार, के द्वारा सुख शांति एवं समृद्धि के लिए गांव के जायराथान में साल वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा पाठ किया गया । पूजा के इतिहास और महत्व पर उन्होंने कहा कि माघ बुरू पर्व के बाद ही जंगल के नए फूल, फल, और नए पत्ता से बना हुआ पत्तल , दोना बना के खाना खाने का परंपरा है। माघ बुरू पूजा आदिवासी भूमिज समाज के संस्कृति परंपरा का विरासत है, क्योंकि माघ पूजा के बाद ही नए पुराने घरों की छावनी किया जाता है तथा शुभ विवाह के लिए वर कन्या खोजने के लिए शुभ यात्रा शुरू हो जाता है। इस पूजा के बाद से ही नुतनडीह गांव में ब्याही बेटी घर आती है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण परंपरा है,जिसे भूमिज समाज द्वारा जिंदा रखा गया है। माघबुरू पूजा के दिन खेती-बाड़ी, मजदूरी की चर्चा होती है। चर्चा उपरांत साल भर का मजदूरी दर निर्धारण किया जाता है। कार्यक्रम में सिद्धेश्वर सरदार, रामेश्वर सरदार, कार्तिक सरदार,दादा कान्त सरदार, विष्णु सरदार भागीरथी सरदार, रिंकू सरदार, भैरव सरदार, सुभाष सरदार ,राजू सरदार, अनिल सरदार, जयराम सरदार, रुहिया सरदार, काली पद सरदार, चंद्र मोहन सरदार, श्रीपति सरदार, के साथ काफी संख्या में नुतनडीह गांव के ग्रामीण लोग उपस्थित थे।धीरोल

    धीरोल के नूतनडीह में माघ बुरु पूजा धूमधाम से मनाया गया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सशस्त्र डकैती, 5 करोड़ के गहने और 8 लाख नकद लूट
    Next Article के.के. बिल्डर के निदेशक विकास सिंह को ‘कॉरपोरेट पुरुष अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित, कॉरपोरेट नेतृत्व और सामाजिक सरोकार की मिसाल

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.