Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य प्रदेश: पुलिस ने किया नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार
    Breaking News Headlines

    मध्य प्रदेश: पुलिस ने किया नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. कोरोना काल में घर से दूर हुई पोस्टिंग से नाराज नर्सें गुरुवार को सतपुड़ा भवन पहुंची थी. स्वास्थ्य विभाग की अपर संचालक सपना लोवंशी ने उनसे मुलाकात की, लेकिन जब कोई पॉजिटिव जवाब नहीं मिला तो सभी नर्सें भवन के गेट पर प्रदर्शन करने लगीं. नर्सों के सतपुड़ा भवन के बहार बैठने पर अरेरा हिल्स थाने के टीआई आरके सिंह ने उनसे कहा कि वो यहां से चले जाएं, लेकिन जब वे नहीं मानीं तो महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उनको वहां से हटा दिया गया.

    टीआई के हटाने के बाद भी कुछ नर्से वहीं रुक गई. जिनको हटाने के लिए टीआई ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि ‘जूते खाकर मानोगी क्या? नहीं मान रही हैं तो लगाओ इनको दो-दो हाथ. हटाओ यहां से. सुबह से समझा रहा हूं। फिर भी यहीं पर बैठी हुई हैं.’
    नर्सो का कहना है कि वो दिन रात मरीजों की सेवा करती आई हैं, लेकिन आज तक किसी ने ऐसी बात नहीं कही. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर टीआई आरके सिंह का कहना है कि उन्होंने नर्सों से ऐसी कोई बात नहीं कही है. वे अपने बचाव में ऐसा आरोप लगा रही हैं.

    पुलिस अमानवीयता पर उतरी

    वहीं दूसरी तस्वीर सागर जिले से सामने आई है. यहां कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क लगाए घूम रहीं मां-बेटी से पुलिस ने अमानवीयता की है. दरअसल सागर के रेहली में एक मां-बेटी गांधी चौक से गुजरे तो महिला आरक्षक अर्चना डिम्हा और एएसआई एलएन तिवारी ने उन्हें रोका दिया. रोकने के बाद पुलिसकर्मी दोनों को गाड़ी में बैठाने लगी. मां ने विरोध किया तो आरक्षक ने दोनों से मारपीट शुरू कर दी. बेटी गिड़गिड़ाती रही कि मां को छोड़ दो, पर आरक्षक ने बाल पकड़कर घसीटा. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक और एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी टॉप पर काबिज
    Next Article ब्रितानी लेखक का दावा: चीन के वुहान लैब में चूहों पर प्रयोग के दौरान फैला कोरोना वायरस

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.