Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी टॉप पर काबिज
    Breaking News Business Headlines

    एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी टॉप पर काबिज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. एशिया के सबसे अमीरों में पहले 2 नाम भारतीय कारोबारियों के हो गए हैं. मुकेश अंबानी जहां एशिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं, वहीं दूसरे नंबर पर अब अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी हो गए हैं. वहीं दुनियाभर के अमीरों में वह 14वें स्थान पर हैं. गौतम अडानी की दौलत में इस साल जोरदार इजाफा हुआ है. साल 2021 में उनकी दौलत करीब 3380 करोड़ डॉलर यानी करीब 2.46 लाख करोड़ बढ़ गई है. टॉप अमीरों की बात करें इस साल सबसे ज्यादा दौलत बढऩे के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं. फिलहाल उनकी कुल दौलत बढ़कर 4.93 लाख करोड़ रुपये हो गई है. गौतम अडानी की कुल दौलत 6760 करोड़ डॉलर हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने चीन के झोंग शानशान को पछाड़ दिया है और एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. झोंग शानशान के पास कुल 6560 करोड़ डॉलर की दौलत है और वह एशिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं. उनकी दौलत में इस साल 1260 करोड़ डॉलर यानी 91980 करोड़ रुपयों की कमी आई है.

    इस समय एशिया के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं. वह दुनिसा के 13वें सबसे अमीर शख्स हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल दौलत 7630 करोड़ डॉलर यानी 5.57 लाख करोड़ रुपये है. इस साल अंबानी की दौलत में 2905 करोड़ रुपयों की कमी आई है. वहीं अडानी की दौलत 6760 करोड़ डॉलर है, यानी दोनों अरबपतियों में अब अंतर बेहद कम रह गया है.
    अडानी ग्रुप की 6 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है. इन कंपनियों में अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल जोन, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पावर और अडानी ग्रीन एनर्जी शामिल हैं. बीते 1 साल के टॉप गेनर्स शेयरों में इनमें से 2 कंपनियों के शेयर शामिल हैं. अन्य कंपनियों के शेयरों में भी जोरदार तेजी आई है. अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है. बुधवार को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने सॉफ्टबैंक समूह की सहायक एसबी एनर्जी इंडिया को खरीद लिया है. यह डील 3.5 अरब डॉलर यानी करीबन 24,000 करोड़ रुपये में पूरी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाराणसी के डॉक्टरों से बात करते हुये बोले पीएम मोदी: अब हमारा मंत्र होगा, जहां बीमार-वहीं उपचार
    Next Article मध्य प्रदेश: पुलिस ने किया नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.