Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का लोगो जारी, जगतार ने बनाया डिजाइन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का लोगो जारी, जगतार ने बनाया डिजाइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का लोगो जारी, जगतार ने बनाया डिजाइन
    जमशेदपुर  :   कोल्हान के सिखों की सुप्रीम धार्मिक बॉडी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का लोगो (प्रतीक चिन्ह) शुक्रवार को जारी कर दिया गया।
    इसका लोकार्पण कमेटी के साकची स्थित कार्यालय में संयुक्त रूप से प्रधान सरदार भगवान सिंह, संरक्षक एवं तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, चेयरमैन एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू, लोगो डिजाइनर जगतार सिंह नागी ने संयुक्त रूप से किया।

     

    सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह सरदार भगवान सिंह सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार 80 साल से ज्यादा पुरानी यह संस्था है और पूर्व में लोगो को लेकर संस्था गंभीर नहीं रही है। इन्होंने जगतार सिंह नागी के प्रति आभार जताया कि उन्होंने संस्था के प्रति जुड़ाव का बोध जताया है और लोग इस प्रतीक चिन्ह के प्रति संवेदनशील रहेंगे।
    जगतार सिंह नागी के अनुसार किसी भी संस्था का एक अपना प्रतीक चिन्ह होता है और सेंट्रल कमिटी में नहीं होना उन्हें कचोट रहा था। उनके अनुसार गुरु नानक देव जी का सिख पंथ एक ओंकार अर्थात एक परमेश्वर एक परिवार पर विश्वास करता है और इसे स्थान दिया गया है और इसके साथ ही गुरु हरगोविंदजी एवं गुरु गोविंद सिंह जी ने इसे मार्शल कौम में परिणत कर दिया और इसके मद्देनजर खंडा, ढाल और कृपाण को स्थान दिया गया है।
    सेंट्रल नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतबीर सिंह सोमू के अनुसार जगतार सिंह नागी ने सराहनीय कार्य किया है।

     

     

    कार्यालय में सरदार गुरदीप सिंह पप्पू का जन्मदिन भी मनाया गया।
    इस मौके पर प्रधान एडवोकेट कुलविंदर सिंह, प्रधान हरजिंदर सिंह, प्रधान जगजीत सिंह गांधी, सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, कैसियर गुरनाम सिंह, मानगो के चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, शमशेर सिंह शिन्दा, जसवंत सिंह, सुखवंत सिंह, दलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश इरफान और बाबर की जागीर नहीं है बल्कि सनातनी धर्म स्थली है :पप्पू उपाध्याय
    Next Article राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना के 2 जवान शहीद, 4 घायल

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.