Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना के 2 जवान शहीद, 4 घायल
    Headlines राष्ट्रीय

    राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना के 2 जवान शहीद, 4 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना के 2 जवान शहीद, 4 घायल
    श्रीनगर :   जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवानों के शहीद और चार जवानों के घायल होने की खबर है. शहीदों में सेना का एक अफसर भी शामिल है. वहीं, कुछ आतंकियों के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है.

     

     

    सेना के मुताबिक, राजौरी के कंडी जंगल में संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों के हमले में एक अधिकारी समेत दो जवान शहीद हो गए जबकि चार सैनिकों घायल हैं. आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल के लिए भेजा गया है. वहीं, घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है.शुरुआती खबरों के मुताबिक, इलाके में आतंकियों के एक ग्रुप को सेना के जवानों ने घेर लिया है. आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि ऐहतियात के तौर पर फिलहाल राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये तीसरी मुठभेड़ है. मुठभेड़ राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में हुई. सूत्रों के मुताबिक, इलाके में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है.

     

     

    पहले से छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग

    एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. जैसे ही बलों की संयुक्त टीमें घटनास्थल की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसका जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू कर दी गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का लोगो जारी, जगतार ने बनाया डिजाइन
    Next Article बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बोधि सोसाइटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    June 10, 2026

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    June 10, 2026

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.