Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्यकार शीतल प्रसाद दूबे ने ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद’ को एक लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साहित्यकार शीतल प्रसाद दूबे ने ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद’ को एक लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्यकार शीतल प्रसाद दूबे ने ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद’ को एक लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के वयोवृद्ध साहित्यकार शीतल प्रसाद दूबे ने भोजपुरी भाषा साहित्य की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के भोजपुरी भाषा-साहित्य की सेवा से प्रभावित होकर इसके सर्वांगीण उत्थान हेतु परिषद् कोष में अपनी तरफ से एक लाख रुपये का अनुदान , परिषद् अध्यक्ष डाॅo प्रसेनजित तिवारी एवं प्रधान सचिव डाॅo अजय कुमार ओझा के हाथों प्रदान किया ।

    भोजपुरी साहित्य के प्रति आगाध प्रेम एवं उदारतापूर्ण आर्थिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद ने इस अवसर पर श्री दूबे को ‘दानवीर दधीच सम्मान’ से सम्मानित किया तथा उन्हें संस्था का संरक्षक सदस्य के रुप में मनोनित किया ।

    परिषद् के अन्य सदस्यों ने भी श्री दूबे के प्रति श्रद्धा-स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें दीर्घायु होने तथा भोजपुरी के साथ-साथ हिन्दी साहित्य को भी अपनी सुलेखनी-सृजित रचना-सुमन से समृद्ध करते रहने की कामना की ।

    तुलसी भवन द्वारा आयोजित एक विशेष काव्य गोष्ठी के दौरान सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅo प्रसेनजित तिवारी , संचालन कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅo अजय कुमार ओझा ने की । जबकि मुख्य अतिथि के रुप में तुलसी भवन के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद उपस्थित रहे । मौके पर डॉ रागिणी भूषण,डाॅo यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डाॅo संध्या सिन्हा, माधवी उपाध्याय, डाॅo उदय प्रताप हयात, रीना सिन्हा ‘सलोनी’, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’, पुनम शर्मा ‘स्नेहिल’, हरिहर राय चौहान, शिवनन्दन सिंह, सविता सिंह मीरा, संगीता मिश्रा, सूरज सिंह राजपूत, आरती श्रीवास्तव , बलविन्दर सिंह सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही ।

    साहित्यकार शीतल प्रसाद दूबे ने 'जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद' को एक लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भव्य रूप से मनाएगी भाजपा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा 
    Next Article टेल्को में दिनदहाड़े चेन स्नैचर की लाइव पिटाई, भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.