Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर ‘‘भारत’’ को रीजन कॉन्फ्रेंस में मिले सात अवार्ड, भरत सिंह को मिला ‘‘गोल्ड जेड.सी.’’ का सम्मान
    जमशेदपुर झारखंड

    लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर ‘‘भारत’’ को रीजन कॉन्फ्रेंस में मिले सात अवार्ड, भरत सिंह को मिला ‘‘गोल्ड जेड.सी.’’ का सम्मान

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कॉन्फ्रेंस का गरिमामय आयोजन रीजन चेयरमैन लायन अशोक खंडेवाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस समारोह में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने अपनी उत्कृष्ट सेवा और संगठनात्मक कार्यों का लोहा मनवाते हुए कुल सात विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड अपने नाम किए।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय कुमार ने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा संचालित सेवा परियोजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए मिसाल बताया। समारोह का मुख्य आकर्षण क्लब के पूर्व अध्यक्ष सह वर्तमान जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह का सम्मान रहा। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और सक्रियता को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित गोल्ड जेड.सी. अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन श्री भरत सिंह ने लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव, आयुष्मान सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ आनन्द, एडमीन मिनल शर्मा, मनोज सोनी, राजेश सिंह, राजेश कुमार समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया और उनके कार्यो की सराहना की।

    इस अवसर पर लायन अशोक खंडेवाल ने कहा कि क्लब की यह उपलब्धि सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान क्लब के अन्य वरिष्ठ सदस्यों को भी उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में भारी संख्या में लायंस सदस्य और शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने लायंस क्लब भारत की इस बड़ी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और बधाई दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंगीला संपादक देवानंद: होली की हुड़दंग में सियासत के रंग दिल्ली से झारखंड तक, सब पर गुलाल बराबर
    Next Article लायंस क्लब भारत के साकची कार्यालय में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.