लायंस क्लब द्वारा नॉर्थ बंगाल में ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, झारखंड टीम रही उपविजेता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नॉर्थ बंगाल: लायंस क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल, नागालैंड और मिजोरम की टीमों ने हिस्सा लिया।
झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में शेखर गोप, आनंद बोबोंगा, धीरज कुमार, रोशन हेसा, गुरुचरण गोप, रंतु मंन्ना (गोलकीपर), जॉय मोदी और मो. इसराफिल बास्क शामिल थे।
टीम के साथ कोच राजकुमार सिंह और रौनक कुमार भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया और झारखंड टीम को सम्मानजनक उपविजेता स्थान दिलाया।

