जमशेदपुर के मनमोहन हांसदा बने ‘झारखंड मॉडल ऑफ द ईयर’, रांची में आयोजित ‘झारखंड रनवे 2025’ में किया शानदार प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।रांची में आयोजित ‘झारखंड रनवे 2025’ में जमशेदपुर के मनमोहन हांसदा ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। बॉबी इंटरटेनमेंट, रांची द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र एवं भाजपा नेता रमेश हांसदा के पुत्र मनमोहन हांसदा ने ‘झारखंड मॉडल ऑफ द ईयर’ का खिताब जीता।
यह प्रतियोगिता 6 नवंबर को बूटी कृष्णा पूरा स्थित लेम गोविंदम बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई थी। इससे पहले इसका सेमीफाइनल चरण भी दो माह पूर्व रांची में सम्पन्न हुआ था।
मनमोहन हांसदा पूर्व में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की मॉडलिंग प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से जमशेदपुर और पूरे राज्य में खुशी की लहर है। स्थानीय सामाजिक संगठनों और युवा वर्ग ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

