Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करोड़ों रुपए की लागत से बना नवनिर्मित जंक्शन पर सुविधा का अभाव, यात्री परेशान।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    करोड़ों रुपए की लागत से बना नवनिर्मित जंक्शन पर सुविधा का अभाव, यात्री परेशान।

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    करोड़ों रुपए की लागत से बना नवनिर्मित जंक्शन पर सुविधा का अभाव, यात्री परेशान।

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : – सोनपुर मंडल अंतर्गत नवनिर्मित बछवाड़ा जंक्शन करोड़ों रुपए की लागत से बना है। लेकिन करोड़ों रुपए की लागत से नवनिर्मित जंक्शन सुविधाओं के अभाव में व्यर्थ साबित हो रहा है। सफर कर रहे रानी दो पंचायत के सरपंच अशोक यादव,जितेंद्र कुमार,पंकज कुमार,राहुल कुमार,निशा भारती,अनन्या कुमारी,सोमवती देवी,पार्वती देवी समेत अन्य यात्रियों ने बताया कि बड़े सौभाग्य की बात है कि बछवाड़ा जंक्शन का कायाकल्प हुआ। परंतु यात्रियों से जुड़ी हुई सुविधाओं पर रेल विभाग के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

     

     

    उन्होंने दुख बयां करते हुए कहा कि एक तरफ गर्मी की मार पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ पानी ढूंढने के लिए प्लेटफार्म के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता है। सबसे बड़ी दुविधा यह है कि प्लेटफार्म पर शौचालय के अभाव में महिलाओं को खुले में शौच के लिए विवश होना पड़ता है। साथ ही कई ट्रेनों को नहीं चलाए जाने से यात्री सड़क एवं अन्य सुविधाओं के सहारे यात्रा कर रहे हैं। वही पश्चिमी दिशा की ओर से आने वाले यात्रियों को टिकट के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है।

     

     

    क्योंकि पश्चिमी दिशा स्थित टिकट काउंटर कभी खुला तो कभी बंद रहता है। जिसके कारण यात्रियों को कई फजीहतो से गुजरना पड़ता है। कई दफा स्थानीय जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,बुद्धिजीवियों द्वारा यात्रियों की समस्या पर आवाज उठाया गया। जिसके बाद कुछ समस्याओं पर ध्यान दिया गया लेकिन रेल विभाग के द्वारा मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के बेटे निर्माता – निर्देशक प्रकाश भारद्वाज बिहार में कर रहे हिंदी फिल्म वर्गमूल की शूटिंग
    Next Article टाटा स्टील यूआईएसएल ने अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन किया

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.