Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय के बेटे निर्माता – निर्देशक प्रकाश भारद्वाज बिहार में कर रहे हिंदी फिल्म वर्गमूल की शूटिंग
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बेगूसराय के बेटे निर्माता – निर्देशक प्रकाश भारद्वाज बिहार में कर रहे हिंदी फिल्म वर्गमूल की शूटिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेगूसराय के बेटे निर्माता – निर्देशक प्रकाश भारद्वाज बिहार में कर रहे हिंदी फिल्म वर्गमूल की शूटिंग

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : – जाने माने फिल्मकार प्रकाश भारद्वाज बिहार की माटी से जुड़े कलाकारो को लेकर इन दिनो फिल्म वर्गमूल बना रहे हैं।
    बिहार के बेगूसराय के मूल निवासी और फिल्मकार प्रकाश भारद्वाज इन दिनों बक्सर में वर्गमूल की शूटिंग करने आये हैं। वर्गमूल में सत्यकाम आनंद,शिवांक चौधरी की मुख्य भूमिका है। प्रकाश भारद्वाज फिल्म वर्गमूल अजय कुमार के साथ मिलकर बना रहे हैं, जबकि दीपक असर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म वर्गमूल ओटीटी प्लेटफार्म के लिये बनायी जा रही है।अनुराग कश्यप और प्रकाश झा की निर्देशन शैली से प्रभावित प्रकाश भारद्वाज ने मॉस्टर ऑफ सिनेमा की डिग्री हासिल की है।

     

    प्रकाश भारद्वाज ने वर्ष 2011से वर्ष 2013 तक हंगामा डॉट कॉम में कंटेट हेड के तौर पर काम किया।इसके बाद उन्होने नेक्सट इंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड कंपनी की स्थापना की, जिसके तहत उन्होने करीब 200 फिल्मों की मार्केटिंग की। उन्होंने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी का सोशल मीडिया हैंडल किया है। उन्होंने सोनी म्यूजिक, धर्मा, रिलायंस और पैनोरमा स्टूडियो के साथ भी काम किया है। प्रकाश भारद्वाज ने वर्ष 2018 में वेबसीरीज सारे जहां से अच्छा का निर्माण किया, जिसे प्रकाश झा ने होस्ट किया। इसके बाद प्रकाश भारद्वाज ने मधु साह और अनिल जार्ज को लेकर एक फिल्म निर्देशित की, जो अभी प्रदर्शित नहीं हुयी है।प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि फिल्म वर्गमूल में बिहार से जुड़े कलाकार और प्रोडक्शन से जुड़े लोगों को मौका दिया गया गया है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही तीन फिल्में बनाने जा रहे हैं, जिनकी शूटिंग नवंबर में उत्तर प्रदेश में शुरू होगी।

     

    बेगूसराय में भी होगा सिनेमा की शूटिंग

    जिले के चर्चित युवा पत्रकार घनश्याम देव ने बताया कि बेगूसराय से चलकर मुम्बई में संघर्ष करना और फिर फ़िल्म निर्माता बनना काफी सुखद है। आने वाले वक्त में प्रकाश भारद्वाज बेगूसराय में भी फ़िल्म बनाएंगे । वर्गमूल की कहानी बक्सर जिले की है। इसलिए उसकी सर्वाधिक शूटिंग वहीं किया गया है। फ़िल्म निर्माता ने मुझे भरोसा दिलाया है कि अगली फिल्म की शूटिंग बेगूसराय में ही होगी। इसकी तैयारी इसी साल के अंत तक वर्गमूल के रिलीज होने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
    Next Article करोड़ों रुपए की लागत से बना नवनिर्मित जंक्शन पर सुविधा का अभाव, यात्री परेशान।

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.