Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने झारखंड में चुनाव आयोग के दो चरणों में मतदान के निर्णय का किया स्वागत, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- झारखंड से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की विदाई तय, जमशेदपुर की चारों सीटों पर भाजपा- एनडीए की होगी बड़ी जीत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने झारखंड में चुनाव आयोग के दो चरणों में मतदान के निर्णय का किया स्वागत, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- झारखंड से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की विदाई तय, जमशेदपुर की चारों सीटों पर भाजपा- एनडीए की होगी बड़ी जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने झारखंड में चुनाव आयोग के दो चरणों में मतदान के निर्णय का किया स्वागत, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- झारखंड से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की विदाई तय, जमशेदपुर की चारों सीटों पर भाजपा- एनडीए की होगी बड़ी जीत

    ● डॉ अजय पर भी साधा निशाना, कहा- मुंगरी लाल के हसीन सपने देख रहे अजय कुमार, झूठे नेता और झूठी सरकार को करारा जवाब देगी जनता।

     

    जमशेदपुर। झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दोनों राज्यों के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी किया, जिसमें महाराष्ट्र में एक चरण में और झारखंड में दो चरणों में मतदान की घोषणा की गई है। झारखंड के दृष्टिकोण से चुनाव आयोग के इस निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने खुले दिल से स्वागत किया है।

     

    भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जमशेदपुर की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा-एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया और झामुमो-कांग्रेस- राजद गठबंधन सरकार की विदाई को निश्चित बताया। सुधांशु ओझा ने हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते पांच वर्षों में यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। झारखंड की जनता, जिसने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर भरोसा कर उसे सत्ता सौंपी थी, आज उन्हीं झूठे वादों से खुद को ठगा महसूस कर रही है। हेमंत सरकार के कार्यकाल में राज्य की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती गई है।

    युवाओं को मिला धोखा और झूठा आश्वान

    भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है। सरकार ने वर्ष में पांच लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ता की घोषणा की, लेकिन बेरोजगारी की समस्या पूरे राज्य में गंभीर हो गई है। राज्य के युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर रहे हैं।

    महिलाओं की सुरक्षा पर विफलता

    सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी पूरी तरह से नाकाम रही है। राज्य की बहन-बेटियों के खिलाफ अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के नाम पर किए गए दावे खोखले साबित हुए।

    बुजुर्गों और किसानों के हितों की अनदेखी

    सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार ने बुजुर्गों और किसानों के साथ भी अन्याय किया है। बुजुर्गों के लिए पेंशन की राशि बढ़ाने के वायदे को भूलकर उनकी कोई सुध नही ली गयी। वहीं, किसानों को न तो उनकी उपज का उचित मूल्य नही मिला। पारा शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और छात्रों के आंदोलन को लाठी, गोली-बंदूक और झूठे मुकदमों से कुचलने का प्रयास किया गया।

     

     

    आदिवासी समाज से धोखा

    सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सोरेन, जो खुद आदिवासी समाज से आते हैं, उन्होंने अपने ही समाज के साथ धोखा किया है। ओझा ने कहा कि सोरेन सरकार ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखा और उनके विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। आदिवासी बहन-बेटियों के साथ आपराधिक और दुष्कर्म के मामले बढ़े लेकिन हेमंत सरकार किसी भी मामले में दोषियों को सजा नही दिला पाई। कोल्हान सहित पूरे संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर जनजातीय समुदाय की संस्कृति और परंपराओं की उपेक्षा के साथ माटी, बेटी और रोटी पर संकट पैदा किया।

    मजदूरों की स्थिति दयनीय

    सुधांशु ओझा ने झारखंड के मजदूर वर्ग की हालत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने मजदूरों के हितों की पूरी तरह अनदेखी की है। लॉकडाउन और अन्य आर्थिक संकटों के दौरान मजदूरों को किसी तरह की राहत नहीं दी गई। मजदूर वर्ग को नजरअंदाज करने वाली इस सरकार के प्रति आक्रोश अब चरम पर है।

    भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति

    सुधांशु ओझा ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय खुद को सम्पन्न बनाने में लगे रहे। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक के साथ सरकार के बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए हैं।

    भाजपा की जीत तय

    भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि झारखंड की जनता अब इस भ्रष्ट, अत्याचारी और झूठी सरकार से तंग आ चुकी है। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है, और इस बार भाजपा-एनडीए की सरकार बननी तय है। जमशेदपुर की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा और भाजपा के नेतृत्व में विकास और सुशासन को प्राथमिकता देने वाली सरकार बनेगी।

     

     

     

    मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे डॉ. अजय: सुधांशु ओझा

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयानों को “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” करार दिया। उन्होंने कहा कि अजय कुमार और उनके साथी जिस तरह से हेमंत सरकार के कार्यों की तारीफ कर रहे हैं, यह जनता की आंखों में धूल झोंकने के अलावा कुछ नहीं है। हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले पांच वर्षों में केवल भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी की राजनीति की है। मईया सम्मान योजना का जिक्र करते हुए सुधांशु ओझा ने कहा, “महिलाओं के लिए 2500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा एक चुनावी स्टंट से अधिक कुछ नहीं है। अगर 2500 देना था तो अबतक किस बात की प्रतीक्षा की जा रही थी। जनता जानती है कि यह घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए है जिसका असली उद्देश्य लोगों को भ्रमित करना है। कहा कि हेमंत सरकार के पास महिलाओं, युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। हेमंत सरकार ने पेंशन देने के नाम पर भी बुजुर्गों, दिव्यांगों को धोखा दिया है। पेंशन के नाम पर भी भ्रष्टाचार चरम पर है, और असली लाभार्थी आज भी इंतजार कर रहे हैं। सुधांशु ओझा ने डॉ. अजय कुमार के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने क्षेत्र की जनता का समर्थन मिलने की बात कही। उन्होंने कहा, “डॉ. अजय कुमार और उनकी पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। झारखंड की जनता अब झूठे वादों, झूठे नेता और झूठी सरकार को भली-भांति समझ चुकी है। इस बार जनता ने ठान लिया है कि झामुमो-कांग्रेस-राजद की भ्रष्ट और अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है और भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में राज्य के विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखनी है। सुधांशु ओझा ने जनता से अपील करते हुए कहा की कि इस बार वे झूठे वादों और आश्वान से प्रभावित न होकर भाजपा को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद दें, ताकि झारखंड में विकास, सुरक्षा और समृद्धि का नया अध्याय शुरू हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरतन टाटा का जाना औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति: सरदार शैलेंद्र सिंह
    Next Article अर्पण’ परिवार का कार्य अतुलनीय , ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले

    Related Posts

    5 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

    July 27, 2026

    मैंने इतिहास लिखा है”: सूर्य सिंह बेसरा की कविता में सत्ता, संघर्ष और युवाओं की आवाज

    July 27, 2026

    तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    5 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

    मैंने इतिहास लिखा है”: सूर्य सिंह बेसरा की कविता में सत्ता, संघर्ष और युवाओं की आवाज

    तारापीठ तीर्थ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच के जत्थे को विधायक संजीव सरदार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दो बसों से 90 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर निकले

    उषा मोड़ स्थित विजय श्री कंपनी का गेट जाम, मजदूरों के समर्थन में उतरे झामुमो नेता

    बोकारो करंट लगने से बोकारो के नावाडीह के प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो की गोवा में मौत। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।

    जेपीएससी एवं जेएसएससी की सभी भर्ती प्रक्रियाओं की सीबीआई जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : बिद्युत बरण महतो

    मानगो नगर निगम में मेयर के खिलाफ पार्षदों का असंतोष, ‘पार्षद एकता मंच’ का गठन

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.