Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्पण’ परिवार का कार्य अतुलनीय , ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अर्पण’ परिवार का कार्य अतुलनीय , ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अर्पण’ परिवार का कार्य अतुलनीय , ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले

    # अर्पण’ द्वारा आगामी दीपावली, छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रत्येक वर्ष की भाँति लगाये जाने वाले सेवा शिविरों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न।

    जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी त्यौहारों पर सेवा कार्यों को सफल बनाने हेतु बैठक बुलाई। इस बैठक में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने मिलकर इन त्योहारों के दौरान सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की, इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में दीपावली के अवसर पर पिछले वर्षों के भांति बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव के बागबेड़ा में जरुरतमंद परिवारो में दीवाली एवं काली पूजा हेतु पूजन सामग्री, बच्चों के बीच नए कपड़े, गर्म कपड़े, पटाखे, मिठाई एवं अनेक प्रकार के उपहार बांटे जाएंगे। छठ महापर्व के अवसर पर शहर के दर्जन भर घाटों पर छठ व्रत धारियों एवं श्रद्धालुओं के की सुविधा हेतु शिविर लगाएं जाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा के दौरान स्वर्णरेखा नदी के घाट पर श्रद्धालुओं के बीच अन्न दान किया जाएगा।

     

     

    इस मौके पर मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि सामाजिक सेवा के इन कार्यों से न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है, बल्कि यह हमें एकजुटता और सहानुभूति का अहसास भी कराता है। हमें मिलकर इन त्योहारों को और भी विशेष बनाना है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। ‘अर्पण’ परिवार ऐसे नेक कार्य में अग्रसर है, जो समाज में सेवा और सहायता के भाव को बढ़ावा देता है। संगठन का लक्ष्य केवल त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि हर समय जरूरतमंदों की मदद करना है।

    उन्होंने कहा कि अर्पण परिवार के सभी सदस्यों, सहयोगियों और समाज के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे इस प्रकार के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने में भूमिका निभाएं।

     

     

    इस बैठक का संचालन जूगुन पांडे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रिंस सिंह ने किया इस बैठक में पप्पू राव, उपेन्द्र कुमार, विभाष मजूमदार, दीपक सिंह, मनीष सिंह, घनश्याम भिरभरिया, शेखर मुखी, सौरव चटर्जी, विवेक कामत, विक्रम ठाकुर, रवि गिल, त्रिनाथ मुखी, दीपू, सुमन गुप्ता, अमित पाठक, विकाश गुप्ता, रामा राव, मन्नू ढोके, सूरज चौबे, सागर चौबे, विक्की तारवे, सूरज शाह, कौशिक प्रसाद, ललन पांडे, सुभम लाल, मनोज हलदर, राजू कुमार, अनूप तिवारी, मनीष प्रसाद, अजीत प्रसाद, कमलेश पाठक, आकाश, विष्णु, मनोज मुखी, सागर मुखी, सुदेश मुखी, आशुतोष बैनर्जी, सरबजीत सिंह टोबी, कन्हैया प्रसाद, विक्रम सिंह, स्वदेश कर, बबलू राव, कंचन बाग, सूरज पॉल, प्रणय दास, भोला दास, लक्की जयसवाल, अनुज मिश्रा, लखीकांतो घोस, बबलू नाग, सूरज यादव, रोहित पांडे, दीपक, अभिषेक पांडे एवं अन्य सदस्यों ने सम्मिलित होकर सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर ने झारखंड में चुनाव आयोग के दो चरणों में मतदान के निर्णय का किया स्वागत, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- झारखंड से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की विदाई तय, जमशेदपुर की चारों सीटों पर भाजपा- एनडीए की होगी बड़ी जीत
    Next Article इस बार आर पार हो जाए:शैलेंद्र पांडे शैल

    Related Posts

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    July 27, 2026

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    July 27, 2026

    पाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    पाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

    गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए पांच लाख हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया

    रामजीवनपुर में सड़क निर्माण पर बवाल, किसानों ने सिंचाई नाला बचाने की उठाई मांग

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में भाकपा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जब विरोधी हुए मेयर सुधा गुप्ता के मुरीद, प्रदर्शनकारी जदयू नेताओं को मेयर ने खिलाया लड्डू*

    टेल्को में चोरों ने बंद क्वार्टर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े

    5 लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

    मैंने इतिहास लिखा है”: सूर्य सिंह बेसरा की कविता में सत्ता, संघर्ष और युवाओं की आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.