Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में मौत का आंकड़ा पहुंचा 41, अमेरिका में छह हफ्ते के नवजात की मौत
    Breaking News राष्ट्रीय

    भारत में मौत का आंकड़ा पहुंचा 41, अमेरिका में छह हफ्ते के नवजात की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: अमेरिका में कोरोना के कारण एक छह हफ्ते की नवजात की मौत ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है. कोरोना के कारण यह सबसे कम उम्र की मौत है. भारत में कोरोना का संकट गहरता जा रहा है. अब तक इस बीमारी की चपेट में आने से 40 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. वहीं इस बीमारी से भारत में अब तक 1837 लोग संक्रमित हो चुके हैं.हालांकि 143 लोग इससे ठीक होकर अपने घर भी लौट चुके हैं. निजामुद्दीन मरकज का मामला आने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 32 नये केस सामने आये हैं, जिसमें से 29 केस निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हुए लोगों की है.वहीं, बात दुनिया की करे तो अमेरिका में कोरोना हर ढाई मिनट में एक शख्स की जान ले रहा है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दफ्तर वाइट हाउस ने चेताया है कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग रखें तो भी यह महामारी अमेरिका में 2.40 लाख तक लोगों की जान ले सकती है.खुद ट्रंप ने कहा कि अमेरिकियों के लिए अगले दो हफ्ते बेहद दर्दभरे रहने वाले हैं. हर अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहे. यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है. पहले हमने कभी ऐसे संकट का सामना नहीं किया. यह जिंदगी और मौत का मामला है.छत्तीसगढ़ में के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा कि कुछ प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों से फीस जमा करने के लिए कहा है. यह बहुत ही गंभीर है. सभी स्कूलों को निर्देश दिया जाता है कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन तक कोई भी स्कूल फीस नहीं वसूलेगा.अमेरिका में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 6 सप्ताह के बच्चे की मौत हो गई. यह सबसे कम उम्र में हुई मौतों में एक है. माना जा रहा है कि अब तक कोविड-19 की वजह से सबसे कम उम्र के बच्चे की मौत हुई है.अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे निधन हो गया है. यह जनकारी विशेष मुख्य सचिव, पंजाब आपदा प्रबंधन (कोविड-19) केबीएस सिद्धू ने दी है. सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आयी थी. बता दें कि सिंह का इलाज चल रहा था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर पंद्रह दिनों का मजदूरों को दिया गया राशन
    Next Article लॉकडाउन के दौरान बैंक छोड़ लोगों ने पोस्ट ऑफिस से किया लाखों का लेनदेन

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.