Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपनी अज्ञानता को जानना ही ज्ञान की ओर पहला कदम है : डॉ एनएस राजन
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राष्ट्रीय शिक्षा

    अपनी अज्ञानता को जानना ही ज्ञान की ओर पहला कदम है : डॉ एनएस राजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपनी अज्ञानता को जानना ही ज्ञान की ओर पहला कदम है : डॉ एनएस राजन
    – एक्सएलआरआइ के कॉरपोरेट प्रोग्राम व वर्चुअल इंटरएक्टिव लर्निंग प्रोग्राम का 20 वां दीक्षांत समारोह आयोजित
    – वर्चुअल एजुकेशन का अग्रदूत है एक्सएलआरआइ, दो दशक पूर्व ही शुरू हो गया था वर्चुअल मोड में मैनेजमेंट प्रोग्राम

    एक्सएलआरआइ में कॉरपोरेट प्रोग्राम व वर्चुअल इंटरएक्टिव लर्निंग प्रोग्राम के 20 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. शनिवार को आयोजित इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आइडीएफसी बैंक के सीएमअो सह आइडीएफसी फाउंडेशन के पूर्व सीइअो व ग्रुप सीएचआरओ डॉ एन एस राजन उपस्थित थे. इस दौरान वर्चुअल इंटरएक्टिव लर्निंग (वीआइएल) प्रोग्राम के दो बैच के कुल 562 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान की गयी. मौके पर एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर पॉल फर्नांडीस एसजे के साथ ही डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डीसिल्वा, डीन एकेडमिक्स प्रो. आशीष कुमार पाणी समेत कई अन्य प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
    —-
    प्रोफेशनल लीडर बनें, लेकिन जीवन में संतुलन हमेशा बनाये रखें : डायरेक्टर
    दीक्षांत समारोह के दौरान एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर पॉल एसजे ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये देखना सुखद अनुभव है, कि आपने कोविड के दो साल के कठिन दौर के बाद भी बेहतर तरीके से अपने कोर्स को पूर्ण किया. साथ ही विभिन्न कंपनियों में बड़ी पदों पर अब आप नये सिरे से अपनी सेवाएं देने की शुरुआत करने जा रहे हैं. उन्होंने संस्थान से विदाई ले रहे सभी विद्यार्थियों को कहा कि प्रोफेशनल लीडर बनें, लेकिन पर्सनल व प्रोफेशनल जीवन में हमेशा संतुलन बनाये रखें. नैतिक मूल्यों के साथ ही सामाजिक अखंडता व पर्यावरण संरक्षण को हमेशा सर्वोपरी उद्देश्य मानें. फादर पॉल फर्नांडीस ने कहा कि सच्चे व्यक्ति बनें, साथ ही दुनिया को नेविगेट करते समय जवाबदेह बनने का आह्वान किया.
    —–
    पैशन, एक्जीक्यूशन अौर परफेक्शन ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचायेगा
    आइडीएफसी बैंक के सीएमअो सह आइडीएफसी फाउंडेशन के पूर्व सीइअो व ग्रुप सीएचआरओ डॉ एन एस राजन ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी एक्सएलआरआइ के पूर्व छात्र रह चुके हैं. कहा कि वे 1983 बैच के स्टूडेंट थे. उन्होंने संस्थान में बिताये अपने अनुभवों को साझा किया. कहा कि कोविड काल के बाद पूरी शिक्षा व्यवस्था वर्चुअल मोड पर शिफ्ट हुई. लेकिन एक्सएलआरआइ ने दो दशक पूर्व ही इसकी शुरुआत की थी. एक्सएलआरआइ को वर्चुअल एजुकेशन का अग्रदूत करार दिया. कहा कि जीवन में लचीला बनो. संकट का मुकाबला करने में साहस और दृढ़ विश्वास दिखाएं. जब आप सफल हो जाते हैं तो उसे समाज को वापस करें, ताकि कोई वंचित भी सफल हो सके. डॉ राजन ने कहा कि अपने अज्ञानता को जानना ही ज्ञान की ओर पहला कदम है. उन्होंने पास आउट होने वाले सभी विद्यार्थियों को कहा कि अपनी टीम का समर्थन करें, उनके ज्ञान का निर्माण करें. कहा कि आपका चरित्र मूल्यों पर बना है और यह हमारे आचरण और व्यवहार में परिलक्षित होता है. डॉ राजन ने कहा कि माता-पिता, परिवार और शिक्षकों द्वारा आपके जीवन के मूल्यों को आकार दिया जाता है. दूसरों के लिए एक रोल मॉडल बनने का आह्वान किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिए राजनीति में उतरने के संकेत, बनायेंगे अपनी नई पार्टी
    Next Article भारतीय जन महासभा द्वारा प्रकाशित पुस्तक *इनसे हैं हम* का लोकार्पण समारोह कॉटन विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच कामरूप शाखा असम के संयुक्त तत्वावधान में गुवाहाटी में संपन्न हुआ 

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.