Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमन्त सरकार में खेल को मिल रही स्ट्रेंथ और स्पीड खेल और खिलाड़ियों का सुनहरा कल सुनिश्चित कर रही सरकार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    हेमन्त सरकार में खेल को मिल रही स्ट्रेंथ और स्पीड खेल और खिलाड़ियों का सुनहरा कल सुनिश्चित कर रही सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमन्त सरकार में खेल को मिल रही स्ट्रेंथ और स्पीड खेल और खिलाड़ियों का सुनहरा कल सुनिश्चित कर रही सरकार

    खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की निरंतरता को मिल रहा मजबूत आधार
    पूर्व खिलाड़ियों को भी मिल रहा सम्मान

    रांची:खनिजों से अधिक मूल्यवान खिलाड़ियों को मानने वाले विजनरी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयास से खेल और खिलाड़ियों का इस्तेकबाल उनका सुनहरा आज कर रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई प्रयास विगत साढ़े तीन वर्ष में हुए हैं, जिसका प्रतिफल है कि आज खेल के क्षेत्र से जुड़ा झारखण्ड का हर वर्ग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एशिया महाद्वीप में पहली बार महिला एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी की मेजबानी झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में हो रहा है। इस चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लगभग सभी टीम रांची पहुंच चुकी है।

    *हॉकी के महासंग्राम का गवाह बनेगा झारखण्ड*

    राज्य में आयोजित हो रहे महिला हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में एशिया की छह प्रमुख टीमें भाग ले रही हैं, जिसका आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक रांची में होगा। इससे पूर्व सिमडेगा में नेशनल जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहां पूरे भारत से आये खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

    *स्कूल से खेल को बढ़ावा देने का प्रयास*

    राज्य के हुनरमंद स्कूली बच्चों की प्रतिभा को तराशने के लिए स्कूल स्तर पर खेलों झारखण्ड का आयोजन किया गया। ज़मीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार इसकी शुरुवात की, जिसके तहत राज्य के सभी स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर अपने हुनर को दिखाने का काम किया। वहीं दूसरी ओर सहाय स्कीम की शुरुवात की है, जिसका मक़सद खेल के माध्यम से नक्सल क्षेत्र में रह रहे युवाओं के बीच सकारात्मकता का संचार कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़े रखना का प्रयास किया गया। इस पहल के जरिए पहले वर्ष में कुल 75000 खिलाड़ियों ने भाग लेकर सरकार के प्रयास को सार्थक किया।

    *शारीरिक दक्षता और आवासन पर ध्यान*

    राज्य के खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनको दी जाने वाली भोजन की राशि में दोगुना से अधिक वृद्धि की गई। पूर्व में प्रति खिलाड़ी 175 रुपए भोजन की राशि के तौर पर दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 350 रुपए तक कर दिया गया। साथ ही, खिलाड़ियों के बेहतर आवासन हेतु खेल केंद्रों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को रहने में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन में किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो। इसलिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उच्च कोटि के खेल किट भी सरकार उपलब्ध करा रही है।

    *सम्मान राशि में हुई वृद्धि*

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय एवं ओलम्पिक खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करनेवाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को दी जाने वाली सम्मान राशि में वृद्धि की गई। राज्य के होनहार खिलाड़ियों के लिए सरकार ने नकद पुरस्कार नियमावली में संशोधन किया है। पहले जहां एक खिलाड़ी को 7 हजार रूपए मिलते थे अब उस खिलाड़ी को 50 हजार रूपए देने का प्रावधान खेल नीति – 2022 के तहत किया गया। ओलंपिक में अगर खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतता है, तो पहले उन्हें 2 करोड़ रुपए देने का प्रावधान था, पर वर्तमान सरकार खेल नीति के तहत उसे बढ़ा कर 5 करोड रूपए कर दिया है। हाल ही में, मुख्यमंत्री द्वारा 19 खेलों के लिए 222 खिलाड़ियों एवं 52 प्रशिक्षकों के बीच करीब 05 करोड़ रुपए की सम्मान राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।

    *पूर्व खिलाड़ियों को भी सम्मान*

    झारखंड का गौरव बढ़ाने वाले पूर्व खिलाड़ियों के लिए भी सरकार वर्तमान सरकार संवेदनशील रही है मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्व खिलाड़ियों को 10 हजार रूपए प्रति माह बतौर पेंशन देने का प्रावधान किया किया गया है। इसके अतिरिक्त अगर किसी पेंशनभोगी पूर्व खिलाड़ी की मौत हो जाती है तो उनके परिजनों को 05 हजार रूपए देने का प्रावधान किया गया है।

    *स्टेडियम और खेल मैदान का भी निर्माण*

    खिलाड़ियों के लिए एक ओर जहां आधुनिक खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं वही पंचायत एवं पंचायत स्तर पर पोटो हो खेल मैदान का निर्माण और प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाया जा रहा है सभी जिला के इंडोर स्टेडियम सहित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है ताकि हर स्तर पर खिलाड़ी अपनी हुनर का प्रदर्शन कर आगे आ सके।

    हेमन्त सरकार में खेल को मिल रही स्ट्रेंथ और स्पीड खेल और खिलाड़ियों का सुनहरा कल सुनिश्चित कर रही सरकार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें कोल्हान की सुर्खियों को
    Next Article भगवानपुर पुलिस ने एक देशी शराब कारोबारी एवं एक पीकर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायलय भेजा।

    Related Posts

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    July 23, 2026

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.