Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » J&K : 24 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, पुलवामा में UP के श्रमिक की गोली मारकर हत्या
    Breaking News Headlines

    J&K : 24 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, पुलवामा में UP के श्रमिक की गोली मारकर हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    श्रीनगर. कश्मीर में आतंकियों ने 24 घंटे के भीतर दूसरे आतंकी हमले को अंजाम दिया है. सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने प्रवासी श्रमिक को गोलियों से निशाना बनाया. इससे श्रमिक की मौत हो गई है. इससे पहले रविवार दोपहर श्रीनगर में पुलिस इंस्पेक्टर को आतंकी ने गोलियां मारी. पुलिस अधिकारी का इलाज अस्पताल में जारी है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

     

    जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलवामा के तुमची नौपोरा इलाके में आतंकवादियों ने श्रमिक को गोली मारी. श्रमिक की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासी मुकेश के रूप में हुई है. इस हमले में श्रमिक की जान चली गई है. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. आतंकियों की तलाश की जा रही है.

     

     

    श्रीनगर में क्रिकेट खेल रहे पुलिस इंस्पेक्टर को मारी गोली

    रविवार को श्रीनगर शहर के ईदगाह इलाके में रविवार की शाम एक आतंकी ने क्रिकेट खेल रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर को काफी करीब से निशाना बनाते हुए एक के बाद एक, तीन गोलियां मार दीं. हमले में पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें सौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. उनकी पहचान मसरूर अहमद वानी के रूप में हुई है. माना जा रहा है कि हमले में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया है. सुरक्षाबलों ने दिनदहाड़े हुए हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. हमले की जिम्मेदारी द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है. हमले में हाइब्रिड आतंकी के शामिल होने का अंदेशा है.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि येचिपोरा ईदगाह के रहने वाले इंस्पेक्टर मसरूर अहमद स्थानीय युवाओं के साथ ईदगाह मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान एक आतंकी मैदान में घुस आया. आतंकी ने काफी नजदीक से आंख, पेट और हाथ में तीन गोलियां मारीं. गोली लगते ही इंस्पेक्टर गिर पड़े. वानी के साथी आतंकी को पकडऩे के लिए भागे परंतु हमलावर हवा में गोलियां चलाता हुआ भाग निकला.

    फायरिंग की आवाज सुन मच गई अफरातफरी

    इस बीच फायरिंग की आवाज सुनकर मैदान में अफरातफरी मच गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका ऑपरेशन चल रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की. इन दिनों मसरूर अमहद की तैनाती पुलिस लाइन में है. एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि हमले में शामिल आतंकियों का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही इन्हें अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हमले को अंजाम देने वाले आतंकी के बारे में कुछ सुराग मिले हैं और उसे पकडऩे के लिए अभियान चलाया जा रहा है

    खिलाड़ी इधर-उधर लगे भागने

    श्रीनगर का ईदगाह इलाका व्यस्तम इलाकों में से एक है. रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले में यहां अधिक भीड़ रहती है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में युवा यहां क्रिकेट खेलने आते हैं. ऐसे में दिनदहाड़े इंस्पेक्टर पर हमला से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. खिलाड़ी इधर उधर सुरक्षित स्थान की तलाश में भागने लगे.

    एलजी ने की निंदा, बोले-आतंकियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए, कम है. आतंकियों तथा उनके मददगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दुख की इस घड़ी में सभी लोग इंस्पेक्टर के परिवार वालों के साथ खड़े हैं. डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी घटना की निंदा की है. उधर, टीआरएफ ने रविवार को नोटिस जारी कर दोपहर श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एसएचओ कार्गो मसरूर पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंसक हुआ मराठा आंदोलन, बीड में उग्र प्रदर्शन, एनसीपी एमएलए का घर जलाया
    Next Article काबुल में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी मिनी बस खाई में गिरी, 6 लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.