Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग बनाने दी मंजूरी, 2026 से लागू होगा
    Breaking News Headlines

    केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग बनाने दी मंजूरी, 2026 से लागू होगा

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए केन्द्र सरकार ने आज आठवे वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. आयोग की सिफारिशें 2026 से लागू होंगी. यह जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी. उन्होंने कहा कि सातवां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था. इसकी सिफारिशें 2026 तक जारी रहेंगी.

     

     

    7वां वेतन आयोग (पे.कमीशन) 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था. इससे करीब 1 करोड़ लोगों को फायदा हुआ था. वेतन आयोग हर 10 साल में लागू किया जाता है. ऐसी संभावना है कि मोदी सरकार एक जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू कर देगी. इससे केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन और पेंशन बढ़ेगी. इसके अलावा श्री वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इंडियन स्पेश रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के रॉकेट लॉन्चिंग सेंटर में तीसरा लॉन्च पैड बनाएगी. यह 3985 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा. इस फैसले से न्यू जेनरेशन लॉन्च व्हीकल प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

    यहां से चंद्रयान और मंगलयान जैसे ऐतिहासिक मिशन लॉन्च हुए हैं. 8वें वेतन आयोग का वेतन मैट्रिक्स 1.92 के फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल करके तैयार किया जाएगा. केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी के 18 लेवल हैं, लेवल-1 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 1800 रुपए ग्रेड पे के साथ 18000 रुपए है. इसे 8 वें वेतन आयोग के तहत बढ़ाकर 34560 रुपए किया जा सकता है.

    इसी तरह केंद्र सरकार में कैबिनेट सचिव स्तर के अधिकारियों को लेवल-18 के तहत अधिकतम 2.5 लाख रुपए की बेसिक सैलरी मिलती है. यह बढ़कर तकरीबन 4.8 लाख रुपए हो सकती है. यदि जनवरी 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 34560 रुपए होने का अनुमान है.

    साल 2004 से जोड़ें तो नौकरी में 25 साल पूरे करने वाले कर्मचारियों का पहला बैच 2029 में रिटायर होगा. केंद्र सरकार ने साल के पहले दिन किसानों के लिए बड़े फैसले किए थे. 2025 की पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई थी. साथ थी फर्टिलाइजर पर सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में चुनाव से पहले चिराग पासवान के खेमे में आए अयूब खान-रईस खान, शहाबुद्दीन के गढ़ में चला दांव
    Next Article प्रयागराज में ठंड का कहर बढ़ेगा, बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.