Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक तमिलनाडु को पानी छोडऩे के सुको के आदेश को मानने में सक्षम नहीं, बैठक में बोले सिद्धारमैया
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक तमिलनाडु को पानी छोडऩे के सुको के आदेश को मानने में सक्षम नहीं, बैठक में बोले सिद्धारमैया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेंगलुरु. कावेरी नदी का पानी छोडऩे को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज एक विशेष आपातकालीन बैठक बुलाई. दरअसल, कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूआरसी) के तमिलनाडु के लिए अगले 15 दिनों तक हर दिन 5,000 क्यूसेक पानी छोडऩे की सिफारिश के एक दिन बाद ही यह आपात बैठक हो रही है. बताया जा रहा है कि बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलने दिल्ली जाएंगे.

     

    कावेरी जल बंटवारे मुद्दे पर बेंगलुरु में बुधवार यानी आज सर्वदलीय बैठक हो रही है. बैठक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य नेता मौजूद रहे. कावेरी जल बंटवारे मुद्दे पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बैठक में कहा कि राज्य भारी बारिश की कमी का सामना कर रहा है. इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार तमिलनाडु को पानी छोडऩे की स्थिति में नहीं हैं.

    उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूआरसी) के समक्ष भी याचिका दायर करेंगे. सीएम ने कहा कि हम संसद के विशेष सत्र से पहले इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अपने सांसदों को बुलाने की सोच रहे हैं.

    इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं पर विधायक और कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा की अध्यक्षता वाली कैबिनेट उपसमिति ने कर्नाटक में 195 तालुकाओं को सूखाग्रस्त घोषित करने की सिफारिश की है. दूसरी ओर, तमिलनाडु को पानी छोडऩे से रोकने की मांग को लेकर मांड्या के श्रीरंगपट्टन शहर में किसानों ने मुंह पर काला मास्क पहनकर विरोध-प्रदर्शन किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स नाइट में पहुंचीं रेखा, दीवाने पैपराजी को मारा थप्पड़
    Next Article पाकिस्तान को झटका, FIH ने ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर वापस लिया, नये मेजबान की शीघ्र घोषणा

    Related Posts

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    September 5, 2026

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    लंबित मामले और सर्वोच्च न्यायालय की ऐतिहासिक पहल: न्यायिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    जन्माष्टमी पर यदुवंशी समाज ने मनाया भव्य कृष्ण जन्मोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.