Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुर्सी की लड़ाई का खूनी खेल खेलने आ गए हैं कालीन भैया और गुड्डू पंडित
    Headlines सिनेमा

    कुर्सी की लड़ाई का खूनी खेल खेलने आ गए हैं कालीन भैया और गुड्डू पंडित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कुर्सी की लड़ाई का खूनी खेल खेलने आ गए हैं कालीन भैया और गुड्डू पंडित
    पकंज त्रिपाठी की फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. सीरीज 5 जुलाई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. अब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फैंस मिर्जापुर 3 के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं. इस बार भी शो में मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर जंग देखने को मिलेगी. मिर्जापुर 3 का ट्रेलर जबरदस्त है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. पूरे ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी अखिरी के चंद सेकंड में नजर आते हैं और भौकाल मचा देते हैं.

     

     

    उनकी एंट्री बिल्कुल पुरानी वाली वाइब देती है. फैंस उन्हें और उनकी आवाज को काफी पसंद कर रहे हैं. ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग है.अली फजल इस बार और खूंखार अवतार में नजर आने वाले हैं. इस बार ईशा तलवार और अंजुम शर्मा का किरदार और भी ज्यादा मजबूत नजर आएगा. वहीं रसिका दुग्गल का किरदार भी शो की कहानी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न लाने वाला है. मिर्जापुर में खेल आज भी वही है, बस मोहरे बदल गए हैं. शो की कहानी में आगे क्या होता है ये देखना काफी मजेदार होगा.बता दें कि मिर्जापुर के दोनों सीजन को फैंस ने खूब प्यार दिया है.

     

     

    शो में दिव्येन्दु शर्मा अहम रोल में थे. उनके कैरेक्टर मुन्ना भैया को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया था. लेकिन अब तीसरे सीजन में दिव्येन्दु शर्मा नजर नहीं आएंगे. दरअसल, दूसरे सीजन के आखिर में गुड्डू भैया और गोलू मुन्ना भैया को मारकर अपना बदला लेते हैं. फैंस शो में उन्हें बहुत मिस करने वाले हैं.बता दें कि सीरीज में पकंज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में हैं. कालीन भैया मिर्जापुर के किंग हैं. हालांकि, वो अपनी कुर्सी बेटे मुन्ना को दे रहे थे. लेकिन मुन्ना की अब मौत हो चुकी है.

     

     

    मिर्जापुर की कुर्सी पर हर कोई आंख लगाए बैठा है. देखना मजेदार होगा कि आखिर सत्ता किसके हाथ में होगी.शो की कास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी के अलावा अली फजल, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार और अंजुम शर्मा जैसे स्टार्स हैं. सभी एक्टर्स की अपनी स्ट्रॉन्ग रीच है. शो के पहले और दूसरे सीजन में पहले विक्रांत मैसी, श्रिया पिलगांवकर और कुलभूषण खरबंदा जैसे स्टार्स भी नजर आए. हालांकि, शो में उनके कैरेक्टर्स की मौत हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleT20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया
    Next Article जल संकट को लेकर आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी

    Related Posts

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    July 11, 2026

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    July 11, 2026

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    संजय राउत का बड़ा खुलासा: पिंपरी-चिंचवड में 400 करोड़ की लूट का आरोप

    कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्यों चुप हैं?

    जादूगोड़ा में सवालों के घेरे में ‘चाय वाला करोड़पति’: संपत्ति की जांच की मांग

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप: मुखिया ने नेल्सन ग्लोबल से की मच्छरदानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.