Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया
    Headlines राष्ट्रीय

    T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया
    T20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 के ग्रुप 2 मैच में वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज की इस जीत में शे होप ने अपने T20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने निकोलस पूरन के साथ मिलकर बल्ले से जबरदस्त प्रहार किया, जिसका शिकार USA के स्टार गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर भी बने. अमेरिका पर वेस्टइंडीज की जीत के बाद सुपर-8 में ग्रुप 2 का खेल अब और भी रोमांचक हो गया है.

     

     

    अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी की और 19.5 ओवरों में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. USA की ओर से इस मैच में कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका. वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और रॉस्टन चेज ने 3-3 विकेट लिए. मेजबान वेस्टइंडीज के सामने 129 रन का लक्ष्य था, जिसका पीछा करने उतरे शे होप और जॉनसन चार्ल्स ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 67 रन जोड़े. चार्ल्स के 15 रन बनाकर आउट होने के बाद शे होप का साथ देने निकोलस पूरन क्रीज पर आए. पूरन का साथ मिलते ही होप भी पहले से ज्यादा आक्रामक हो गए.

     

     

     

    शे होप और निकोलस पूरन दोनों आखिर तक नाबाद रहे. शे होप ने सिर्फ 39 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए. 8 छक्के और 4 चौके से सजी होप की ये पारी उनके T20 इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी इनिंग है. इससे पहले साल 2018 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 55 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की अमेरिका पर जीत से सुपर-8 के ग्रुप 2 का घमासान दिलचस्प हो गया है। USA की टीम तो दूसरी हार के बाद अब सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर ही है. इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका, इन तीनों के रन रेट प्लस में हैं और उनके बीच मामूली फर्क है.

     

     

    साउथ अफ्रीका के सुपर-8 में 2 मैच में 2 जीत के बाद 4 अंक हैं और उसका रन रेट +0.625 का है. वेस्टइंडीज की जीत का खाता भी सुपर-8 के उसके दूसरे मैच में खुल चुका है. ऐसे में 2 अंक के साथ इसका रन रेट + 1.814 है. वहीं इंग्लैंड का रन रेट +0.412 है और उसके खाते में भी 2 अंक है. अगर इंग्लैंड 23 जून को सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में USA को हरा देता है तो फिर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका वाला मैच नॉकआउट की तरह होगा. मतलब जो हारेगा वो बाहर. क्योंकि USA पर जीत के बाद इंग्लैंड की टीम तो सेमीफाइनल में पहुंच ही जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में एक और पुल टूटा, तेज आवाज के साथ मचा हड़कंप
    Next Article कुर्सी की लड़ाई का खूनी खेल खेलने आ गए हैं कालीन भैया और गुड्डू पंडित

    Related Posts

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    May 25, 2026

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.