Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काबुल स्टेडियम में लाइव मैच के दौरान धमाका, खिलाड़ी बाल-बाल बचे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    काबुल स्टेडियम में लाइव मैच के दौरान धमाका, खिलाड़ी बाल-बाल बचे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान की शपागीजा टी20 क्रिकेट लीग के एक मुकाबले के दौरान आत्मघाती धमाका हो गया. इसमें चार दर्शक घायल हो गए. यह मुकाबला पामीर जाल्मी और बंद-ए-अमीर ड्रैगंस टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान के लिए विश्व कप खेल रहे कई खिलाड़ी भी शिरकत कर रहे थे. गनीमत रही कि उनमें से किसी को चोट नहीं पहुंची.

     

    लाइव मैच के दौरान हुए ब्लास्ट के बाद कुछ देर के लिए स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई. दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बंकर के अंदर ले जाया गया. जब हमला हुआ तब संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी भी स्टेडियम में मौजूद थे. मैच को 1 घंटे के लिए रोकना पड़ा. हालांकि, पुलिस से हरी झंडी मिलने के बाद मुकाबला दोबारा शुरू हुआ और बंद-ए-अमीर ड्रैगंस टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत बदले गए 10 ओवर में 94 रन के टारगेट को 17 गेंद रहते 1 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. इससे पहले, पामीर जाल्मी टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे.

     

    अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया, “धमाके के फौरन बाद काबुल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और स्टैंड्स में जहां धमाका हुआ, उस जगह को खाली कराकर सघन जांच की. एक घंटे बाद, उन्होंने हमें मैच दोबारा शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी.” शपागीजा टी20 क्रिकेट लीग के इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे थे. इसमें विश्व कप के हीरो शपूर जादरान तो पामीर जाल्मी टीम की की कप्तानी कर रहे थे.

     

    उनके अलावा दौलत जादरान, जो 2021 टी20 विश्व कप में टीम के रिजर्व में से एक थे और मोहम्मदुल्ला नजीबुल्लाह, जो इस साल हुए अंडर-19 विश्व कप में अफगानिस्तान टीम के साथ थे, ने भी मैच में हिस्सा लिया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आयी गिरावट, खजाने में हुई 1.152 अरब डॉलर की कमी
    Next Article छतरपुर में 200 साल पुराने जैन मंदिर से लाखों की चोरी, चांदी के जेवरात एवं नगदी लेकर फरार

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.