पूर्वी सिंहभूम जिले के जेएसएलपीएस कर्मी ने अपनी लंबित मांग को लेकर दूसरे दिन हड़ताल पर, कार्य बाधित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेएसएलपीएस जिला कार्यालय के समीप झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले जेएसएलपीएस (पलाश) कर्मियों ने दुसरे दिन शनिवार को अपनी पांच सूत्री लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। अपने मांगों के समर्थन में हड़ताली जेएसएलपीएस कर्मियों ने जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेएसएलपीएस जिला कार्यालय के समीप अपने मांगो को लेकर धरना-प्रर्दशन किया। उधर, हड़ताल के चलते ग्रामीण स्तर पर चल रहे कई विकास और आजीविका संबंधित कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।
संघ के जिलाध्यक्ष तुलसी मुर्मू ने बताया कि संगठन की मुख्य मांगों में जेएसएलपीएस के सोसाइटी एक्ट को समाप्त कर कर्मचारियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने, एनएमएमयू पॉलिसी को शीघ्र लागू करने, प्रखंड स्तर के एल-जेएसएलपीएस (पलाश) कर्मियों और एल-आठ श्रेणी के कर्मियों को अनुभव के आधार पर पदोन्नति देना शामिल है।
इसके साथ ही राज्य सरकार के कर्मियों की तर्ज पर 10 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि सुनिश्चित करने तथा एल-सात व एल-आठ कर्मियों को गृह जिला के निकटस्थ प्रखंडों में पदस्थापना की नीति लागू करने की मांग भी उठाई गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई बार प्रतीक्षा करने और सरकार को पर्याप्त समय देने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई। मजबूर होकर कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा।
कर्मचारी मंजूरी माईति बताया कि पलाश जेएसएलपीएस के कर्मचारी राज्य के ग्रामीण इलाकों में आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण और योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय, सुविधाएं और पदोन्नति से वंचित रखा गया है, जो कर्मियों की आजीविका के साथ अन्याय है।
मोके पर उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष तुलसी मुर्मू,चित्रसेन भक्त,उत्तम सिन्हा, प्राणगोपाल मंडल,शिब दास घोष, प्रोमोद कुमार,नियाज़ अहमद, सुधाकर प्रकाश,निखिल महतो,सुभेंदु मंडल, सिद्धेश्वर सुंडी,आनंद सिन्हा, मंजुरी माईति,बिनय दे समेत जिला के एल-5 से एल-8 तक जेएसएलपीएस कर्मी सभी उपस्थित रहे।

