Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेपी आंदोलन से नई राजनीतिक चेतना का सूत्रपात हुआःसरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जेपी आंदोलन से नई राजनीतिक चेतना का सूत्रपात हुआःसरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेपी आंदोलन से नई राजनीतिक चेतना का सूत्रपात हुआःसरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय शनिवार को जेपी जयंती पर शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। वह संकोसाई, मानगो स्थित जेपी स्कूल में जय प्रकाश नारायण जी की जयंती में तो शामिल हुए ही, मानगो में ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वह जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

    जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि 1974 में जब देश में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज़ उठाने वाला कोई नहीं था, तब जयप्रकाश नारायण जी ने युवाओं को संगठित कर सम्पूर्ण क्रांति का बिगुल फूंका। उनका नेतृत्व इतना प्रभावी था कि सरकारें झुकने को मजबूर हो गईं। जेपी आंदोलन ने न केवल एक नई राजनीतिक चेतना को जन्म दिया, बल्कि आज के कई वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक यात्रा भी वहीं से शुरू हुई। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने स्वयं 1974 के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और युवाओं के जोश को दिशा देने का काम किया।

    इस अवसर पर जनता दल (यू) के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जेपी के विचार को आत्मसात करने और सामाजिक न्याय व पारदर्शी राजनीति के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन ‘सम्पूर्ण क्रांति’ के उद्घोष के साथ हुआ।

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार,महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रसाद, जिला सचिव प्रेम सक्सेना, विकास साहनी, भरत पांडे, जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, सन्तोष भगत, संजीव सिंह, महानगर सचिव विकास कुमार, विनोद सिंह, उलीडीह अध्यक्ष प्रवीण सिंह, सीतारामडेरा अध्यक्ष अर्जुन यादव, गोलमुरी अध्यक्ष शमशाद खान, मानगो अध्यक्ष लालू गौड़, सिदगोड़ा अध्यक्ष राकेश कुमार, बर्मामाइंस अध्यक्ष बबलू कुमार, दिनेश सिंह, ममता सिंह, संगठन समन्वयक विजय सिंह, दिलीप प्रजापति, मनोज गुप्ता, विजयेंद्र कुमार, महावीर साहू, किशोर सिंह, गणेश चंद्र, कृष्णकांत, विजय कुमार, के शर्मा, सुनील कुमार, विनोद तिवारी, हेमराज, सौरव कुमार, परमिंदर राम आदि मौजूद रहे।

    जेपी आंदोलन से नई राजनीतिक चेतना का सूत्रपात हुआःसरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Next Article शाईना को दिया गया व्हील चेयर

    Related Posts

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    May 27, 2026

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    May 27, 2026

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

    यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का फूटा गुस्सा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.